{"_id":"5bc25237bdec22696d78054f","slug":"161539461687-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन संस्कृत विद्यालय का प्रतियोगिता में रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन संस्कृत विद्यालय का प्रतियोगिता में रहा दबदबा
Updated Sun, 14 Oct 2018 03:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन संस्कृत विद्यालय का प्रतियोगिता में रहा दबदबा
प्रतियोगी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर के सभागार में संस्कृत प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जैन संस्कृत विद्यालय साढूमल ने 12 स्थानों में से सात स्थानों पर परचम लहराया। विजयी छात्र-छात्राएं मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हो गए हैं।
श्री महावीर दिगंबर जैन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साढूमल के प्रधानाचार्य विनीत कुमार जैन ने बताया कि संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्री महावीर दिगंबर जैन संस्कृत उमा विद्यालय साढूमल की छात्रा मनीषा कुशवाहा, द्वितीय स्थान आचार्य विद्यासागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ावरा के छात्र गोविंद और तृतीय स्थान जैन संस्कृत विद्यालय की ही छात्रा सविता कुशवाहा ने प्राप्त किया है। संस्कृत श्लोक अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना सहित चारों स्थान जैन संस्कृत विद्यालय की ज्योति कुशवाहा, मनीषा कुशवाहा, अंजना कुशवाहा व राजकुमारी कुशवाहा को क्रमश: प्राप्त हुआ। एकल गीत गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय हाईस्कूल दावनी से संजना राजपूत, द्वितीय स्थान जैन संस्कृत विद्यालय साढूमल की छात्रा सुरभि विश्वकर्मा को प्राप्त हुआ, जबकि तृतीय स्थान नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा कौशल जहां व सांत्वना स्थान करीना राजकीय हाई स्कूल मुहारा को प्राप्त हुआ है। प्रतिभा प्रदर्शन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आचार्य विद्यासागर उमा विद्यालय मड़ावरा की छात्राएं रुचि चंदेल व नेहा ने संयुक्त से हासिल किया। वहीं, द्वितीय स्थान, अभिषेक पाल राजकीय हाई स्कूल दावनी ने प्राप्त किया है, जबकि जैन संस्कृत विद्यालय साढूमल के छात्र पारस जैन व अनिकेत जैन ने बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, सजन कुमार शर्मा व राहुल जैन जामुनधाना शामिल रहे। उधर, अध्यक्ष राजकुमार नायक, प्रबंधक देवेंद्र कुमार झंडा वाले, प्रधानाचार्य विनीत कुमार जैन, मंत्री जीवन जैन, नंदन कुमार ट्रस्टी, डॉ. सुनील संचय, कोषाध्यक्ष चक्रेश जैन ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री संस्कृत विभागाध्यक्ष नेहरू महाविद्यालय रहे। अध्यक्षता पूनम मालिक प्रधानाचार्य व संचालन झांसी मण्डल के प्रभारी डॉ. कृष्णकुमार भार्गव ने किया।