फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आचार संहिता के फेर में फंसा विकास का पहिया

आचार संहिता के फेर में फंसा विकास का पहिया

Wed, 01 Nov 2017 01:00 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता के फेर में फंसा विकास का पहिया
आचार संहिता के फेर में फंसा विकास का पहिया
विज्ञापन

समाधान दिवस पर लगी रोक, सार्वजनिक शौचालय के निर्माण पर भी संशय
ललितपुर। नगर निकाय की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने से शहर में कई कार्य रुक गए हैं। अफसरों का कहना है कि पूर्व से संचालित कार्य अनवरत चलते रहेंगे।
निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित होते ही नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। चुनाव होने तक समाधान दिवसों के आयोजन पर रोक लगा दी गई है। वहीं, सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती गोष्ठी तक सीमित रही। स्कूली बच्चों की रैली नहीं निकाली गई। नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सामुदायिक/सावर्जनिक शौचालय के निर्माण पर भी संशय खड़ा हो गया है। बीते दिनों करीब सोलह सामुदायिक/सार्वजनिक शौचालय के टेंडर डाले गए थे। इसके अतिरिक्त शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के काम पर ब्रेक लग गया है। पालिका करीब एक करोड़ रुपये के टेंडर निकालने के विचार में थे। लेकिन, आचार संहिता के चलते इसे प्रकाशित नहीं किया जा सका। लोक निर्माण विभाग भी कुछ टेंडर निकालने के मूड में थी। डूडा सहित कई अन्य विभाग आचार संहिता के फेर में आ गए हैं।

चुनाव घोषित होने से पहले कराए कई काम
नगर पालिका परिषद में कार्यालय को चकाचक करने के लिए फर्श पर बिछे पत्थरों की घिसाई करा ली गई तो कर्मचारियों से फोन पर संपर्क साधने के लिए इंटरकाम से लैस किया गया। वहीं, कुछ सीसीटीवी कैमरा भी लगवाए। इसके अलावा आउट सोर्सिग कर्मियों की तैनाती का टेंडर करा लिया गया। जिससे कर्मचारियों के वेतन निर्गत करने में आ रही बाधाएं दूर हो गई।
विज्ञापन

......
सरकार ले सकती है अनुमति
स्वच्छ भारत मिशन के तहत डाले गए सार्वजनिक/सामुदायिक टेंडर ओपन कराने के लिए सरकार आयोग से अनुमति ले सकती है। फिलहाल आचार संहिता के कारण कोई नया काम प्रारंभ नहीं किया जा रहा है। जो पूर्व से नेहरू नगर में शौचालय का निर्माण कार्य किया जा रहा है, वह चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवनींद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed