फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   युवा पेज

युवा पेज

Tue, 03 Oct 2017 01:51 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
युवा पेज

विज्ञापन
पूर्व छात्र करेंगे अपनी पुरानी यादें ताजा

पांच दिनों तक चलेगा नेहरू महाविद्यालय में कार्यक्रम
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में पांच सितंबर से आयोजित स्वर्ण जयंती महोत्सव और दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विविध कार्यक्रम किए जाएंगे। समारोह में जहां बुंदेली लोककलाओं की प्रस्तुति के साथ कवि सम्मेलन होगा वहीं यहां से अध्ययन कर उच्च मुकाम पर पहुंचे पूर्व छात्र अपने छात्र जीवन की यादों को ताजा करेंगे।

शहर स्थित नेहरू स्नात्कोत्तर महाविद्यालय की स्थापना के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत पांच दिनों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह के अलावा न्यायमूर्ति, विभिन्न जिलों के विधायक और सांसद शामिल होंगे। इसी बीच में महाविद्यालय में इस साल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि पांच सिंतबर से स्वर्ण जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसमें पांच सितंबर को श्रीतुवन मंदिर से प्रारंभ होकर नेहरू महाविद्यालय तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें नेहरू महाविद्यालय की उपलब्धियों का प्रसारण किया जाएगा और बुंदेली कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। छह सितंबर को उच्च शिक्षा के विकास विषय पर महाविद्यालय परिसर में संगोष्ठी का आयोजन होगा। इसमें राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा और विद्या परिषद के सदस्य सुरेश कुमार त्रिपाठी शामिल होंगे। इसके उपरांत शाम को बुंदेली परंपराओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सात सितंबर को महाविद्यालय से पहले बैच में अध्ययन करने वाले पुरातन छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें 20 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें उच्च न्यायलय के न्यायमूर्ति बी लाल, कुलपति सुरेंद्र दुबे समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय से अध्ययन कर वरिष्ठ पदों पर पहुंचने वाले छात्रों का भी सम्मान किया जाएगा। इसमें 11 लोग शामिल किए गए हैं। इसके अलावा 21 विशिष्ट जनों को भी सम्मानित किया जाएगा। आठ सितंबर को स्नातक और स्नातकोत्तर में इस साल पास होने वाले सभी वर्गों के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह होगा। इसमें सभी वर्गों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह, कुलपति बुंदेलखंड विश्वविद्यालय सुरेंद्र दुबे शामिल होंगे। इसी दिन शाम को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न जगहों के कवि अपनी कविताओं की प्रस्तुति देंगे। वहीं समारोह के अंतिम दिन विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले जिले के सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया जाएगा। प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रभात दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम को भव्यता से मनाए जाने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानाचार्य अवधेश अग्रवाल ने बताया कि दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए मानव संसाधन राज्य मंत्री की संस्तुति मिल चुकी है। इसके अलावा सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों की सूची को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed