फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम

Thu, 17 Aug 2017 01:52 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस पर निकाली प्रभात फेरियां. शहीदों को किया याद
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किया झंडारोहण, बच्चों ने सुनाए राष्ट्रभक्ति के तराने
ललितपुर। प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सुबह सात बजे नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इसके उपरांत श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, विधायक सदर रामरतन कुशवाहा और जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह तथा अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने घंटाघर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित चंद्रशेखर आजाद और लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल और वीर सावरकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इसके बाद जेल चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, एवं तुवन चौराहे पर वीरांगना रानी अवंतिबाई एवं पंडित परमानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट परिसर में झंडा रोहण कर सभागार में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घनश्याम दास को श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा ‘‘अपना ये वतन, अपना ये चमन,’’ शीर्षक से राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया। राम किशोर शर्मा द्वारा ‘‘जोत से जोत जलाते चलो’’ शीर्षक से गीत एवं मुरलीधर श्रीवास्वत ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घनश्याम दास ने भी आज के राष्ट्रीय पर्व पर अमर शहीदों को याद करते हुए उनके द्वारा किये गए कार्यों की चर्चा की। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर अमर शहीदों को याद करते हुए कहा कि हमें सरकारी के लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करना चाहिए। उन्होंने क्षेत्रीय भाषाओं की चर्चा करते हुए कहा कि जनपद की संस्कृति एवं भाषा को कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने सहरिया जनजाति के विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि शासन द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, परंतु उनका लाभ सहरिया लोगों तक ठीक तरह से नहीं पहुंच पाता। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट पार्क में जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने कदम का पौधा लगाकर पौधरोपण किया। इस मौके पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शक्ति अग्रवाल, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय, जिला मनोरंजन कर अधिकारी डीपी सिंह सहित कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बृजमोहन संज्ञा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed