{"_id":"5d0693798ebc3e431f38b257","slug":"15607120451233-lalitpur-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मेँटीनेंस, फिर 33 केवी लाइन में फाल्ट से घंटों रही बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मेँटीनेंस, फिर 33 केवी लाइन में फाल्ट से घंटों रही बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले मेंटीनेंस, फिर फाल्ट से रही बिजली गुल
ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा रविवार को 66 व 33 केवी विद्युत सब स्टेशन और 11 केवी लाइनों के मैंटीनेंस के कारण पूरे शहर की बिजली सुबह चार घंटे से अधिक समय तक ठप रही। शाम को रोंड़ा में 33 केवी लाइन का जंपर टूट जाने से आधा शहर की बिजली दो घंटे तक गुल रही। इससे शहरवासियों को इस उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा।
रविवार को विद्युत अधिकारियों द्वारा बारिश में अधिक फाल्ट न हों, इसके लिए 66 व 33 केवी सब स्टेशन एवं 11 केवी लाइनों के मेंटीनेंस का कार्य कराया, जिससे फीडर संख्या एक, तीन, चार, पांच, नेहरुनगर, पिसनारी, तालाबपुर, घंटाघर, जलसंस्थान सभी फीडरों की बिजली चार घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। भीषण गर्मी में अचानक मेेंटीनेंस कार्य होने से चार से साढ़े चार घंटे लगातार बिजली गुल रही, जिससे शहरवासी परेशान हो उठे। वहीं, दोपहर में कई फीडरों में फाल्ट की शिकायतें मिलती रहीं, जिससे कभी आधा घंटे, तो कोई फीडर एक घंटे तक बंद रहा।
शाम को करीब सवा पांच बजे ग्राम रोंड़ा में सुखसाहब के मकान के पास के पास से कुछ दूरी पर शहर के लिए निकली 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया, जिससे शहर की 33 केवी लाइन से जुड़े फीडर तीन, चार, पांच, नेहरुनगर, पिसनारी, घंटाघर, तालाबपुरा व जलसंस्थान फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी मिलने पर अवर अभियंता पंकज मौर्य की टीम ने पेट्रोलिंग कर रोंड़ा में जंपर जलकर टूटा पाया, जिस पर उनकी टीम ने जंपर जोड़कर करीब दो घंटे में बिजली आपूर्ति सुचारु की। वहीं, फीडर संख्या चार के अंतर्गत मोहल्ला चंडीमंदिर के पास शाम करीब छह बजे 11 हजार केवी लाइन के तारों में फाल्ट हो गया, जिससे इस फीडर के अंतर्गत करीब आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। विभाग द्वारा लाइन के फाल्ट का सही कराने के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली सुचारु की जा सकी।