फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नजदीकी संबंधी को लाभ देने के लिए नियमों को किया दरकिनार: चौरसिया

नजदीकी संबंधी को लाभ देने के लिए नियमों को किया दरकिनार: चौरसिया

Fri, 14 Jun 2019 04:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 04:08 AM IST
विज्ञापन
नजदीकी संबंधी को लाभ देने के लिए नियमों को किया दरकिनार: चौरसिया
फोटो 8
विज्ञापन

कैप्सन-


नजदीकी को लाभ देने के लिए नियमों को किया दरकिनार: चौरसिया
पार्षदों ने लगाए पालिका अध्यक्ष पर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के पांच असंतुष्ट सभासदों ने अध्यक्ष व उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि आउटसोर्सिंग ठेकेदार अध्यक्ष का नजदीकी संबंधी है, जिसे लाभ पहुंचाने के लिए नियम विरुद्ध तरीके से जो भी निविदा निकाली जा रही हैं, उनमें पूल बनाकर चहेतेेेे ठेकेदार को लाभ दिया जा रहा है। सुम्मेरा तालाब की मिट्टी योजनाबद्ध तरीके से बेची जा रही है। यह आरोप सभासद भारत भूषण चौरसिया ने लगाए हैं।
मोहल्ला चांदमारी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया है कि पालिका अध्यक्ष रजनी साहू के पति घनश्याम साहू का हस्तक्षेप पालिका में बरकरार है। डीएम मानवेंद्र सिंह ने पूर्व में घनश्याम साहू व आउट सोर्सिग ठेकेदार शिवम साहू के पालिका में अनावश्यक प्रवेश पर रोक लगाई थी। लेकिन, इसके बाद भी पालिका के कार्यों में उनका दखल बना हुआ है। नगरपालिका की हर माह बोर्ड मीटिंग नहीं बुलाई जाती है और बोर्ड प्रत्याशा की आड़ लेकर खेल करते रहते हैं। निर्माण संबंधी कार्य, उनके आगणन एवं जो भी निविदा स्वीकृत की जा रही हैं, वह नियम विरुद्ध हैं।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक का एजेंडा जारी होने के पहले जानकारी नहीं दी जाती है, जिससे सभासद अपने वार्डों का प्रस्ताव शामिल कराने में दिक्कत आती है। जो सभासद लेटर पैड पर निर्माण संबंधी प्रस्ताव का अनुरोध करते हैं, उनके प्रस्ताव शामिल नहीं करते हैं। बिना निविदा डाले एक ठेकेदार के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए प्रत्याशा बोर्ड में प्रस्ताव लाए हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी कौन सी आपातकालीन स्थिति थी कि उक्त आऊट सोर्सिंग ठेके की निविदा नहीं मांगी जा सकती है। राज्य वित्त निधि द्वारा लगभग 8-10 करोड़ रुपये की देनदारी बाकी थी, जिसका अध्यक्ष ने भुगतान कर दिया है। इसमें उन्हें ही वरीयता दी गई जिन्होंने अध्यक्ष या उनके पति को संतुष्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुम्मेरा तालाब की सफाई और गहरीकरण के नाम पर पिछले वर्ष एवं मौजूदा समय में मिट्टी बेची जा रही है। इसकी बाजार में कीमत करोड़ों रुपये में है। इससे पालिका को आर्थिक क्षति हो रही है। पहले यह तय हुआ था कि तालाब की खुदाई में पालिका निधि का प्रयोग नहीं किया जाएगा। लेकिन बाद में मशीन चलाने के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान करा लिया गया। वार्ड नंबर नौ सिविल लाइन प्रथम, वार्ड नंबर चार गांधीनगर द्वितीय, वार्ड नंबर बारह आजादपुरा तृतीय एवं वार्ड संख्या बीस तालाबपुरा प्रथम में पूल वाले ठेकेदारों को विभिन्न मरम्मत कार्यों के कुटेशन व निविदा डालने से मना किया है। यह भी कहा जा रहा है कि इन वार्डो में कार्य नहीं कराए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में वार्ड नंबर तीन के सभासद रामबाबू यादव, वार्ड चार के सभासद कृष्ण कुमार पंथ, वार्ड बारह की सभासद मंजू लवली शर्मा, वार्ड बीस की सभासद शिवानी पाठक मौजूद रहीं।


आरोप बेबुनियाद, ब्लैक मेल किया जा रहा
जब भी नगर पालिका की बोर्ड बैठक होती है, उन्हें ब्लैक मेल करने का प्रयास किया जाता है। यदि बात नहीं मानी जाती है तो पार्षद विरोध करते हैं, जिससे विकास कार्यों पर चर्चा नहीं हो पाती है। कुछ पार्षद तो यह भी कह चुके हैं कि हमारे घर से नगर पालिका की नीतियां तय होंगी। लेकिन, अब ऐसा नहीं हो पा रहा, जिससे बदनाम करने की राजनीति कर रहे हैं। अगर कुछ गलत हुआ है तो हम जांच को तैयार हैं।
- रजनी साहू, अध्यक्ष नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed