फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   निकाय अध्यक्षों को अपनों से ही लगने लगा खतरा

निकाय अध्यक्षों को अपनों से ही लगने लगा खतरा

Fri, 14 Jun 2019 03:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 03:13 AM IST
विज्ञापन
निकाय अध्यक्षों को अपनों से ही लगने लगा खतरा
निकाय अध्यक्षों को अपनों से ही लगने लगा खतरा
विज्ञापन

ललितपुर। निकाय में पदस्थ अध्यक्ष अब अपने ही पार्टी से जुड़े सदस्यों के निशाने पर आ गए हैं। जहां नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा के कुछ सदस्यों ने विरोध का बिगुल फूूंक दिया है, वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष को उनकी ही पार्टी से जुड़े सदस्यों ने परेशानी में डाल दिया है। जो चर्चा का विषय बन गया है।

आमतौर पर चुनाव के दौरान पार्टियों के अंदर बगावत देखी जाती है, लेकिन यहां का मामला इससे इतर है। यहां निकायों के अध्यक्ष अपनी ही पार्टी से जुड़े सदस्यों से परेशान हैं। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रजनी साहू भाजपा से हैं, उनके खिलाफ सभासद शिवानी पाठक, मंजू लवली शर्मा व कृष्ण कुमार पंथ ने मोर्चा खोल रखा है जो भाजपा के सदस्य बताए जाते हैं। कमोवेश यही स्थिति जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता यादव की है। उनके खिलाफ पंद्रह सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। इन सदस्यों में सर्वाधिक सदस्य सपा के हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि कई सदस्य तो ऐसे हैं, जो वर्षो से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। इनमें खिलान सिंह यादव शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेेेता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed