फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   छियासी लाख बहतर हजार रुपये से तालाब से घाट बनेंगे सुंदर

छियासी लाख बहतर हजार रुपये से तालाब से घाट बनेंगे सुंदर

Fri, 14 Jun 2019 04:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 04:08 AM IST
विज्ञापन
छियासी लाख बहतर हजार रुपये से तालाब से घाट बनेंगे सुंदर
छियासी लाख बासठ हजार रुपये से घाट बनेंगे सुंदर
विज्ञापन

ललितपुर। धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सुम्मेरा तालाब पर नगर पालिका अध्यक्ष मेहरबान हो गई हैं। उन्होंने तालाब की सफाई के साथ घाटों के निर्माण के लिए खजाना खोल दिया है। तालाब के आठ घाटों को सुंदर बनाने के लिए छियासी लाख बासठ हजार सात सौ इक्कीस रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।
एक दशक से ज्यादा समय से सुम्मेरा तालाब के जीर्णोद्धार के प्रयास हो रहे हैं। पूर्व में पालिका के अध्यक्ष तालाब पर काफी धनराशि खर्च कर चुके हैं। इसके बाद भी तालाब की तस्वीर नहीं बदल सकी है। नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने कुर्सी पर बैठते ही तालाब को सुंदर बनाने की मंशा प्रकट की थी। पिछली गर्मियों में तालाब गहरीकरण का कार्य कराया गया था, लेकिन बरसात आरंभ होने से गहरीकरण का काम पूरा नहीं हो पाया था। मौजूदा समय में तालाब की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। अभी यह कार्य पूर्ण नहीं हुआ कि तालाब के घाट निर्माण को हरी झंडी मिल गई। इस पर ठेकेदारों ने घाटों पर काम लगा दिया है। हालांकि, घाट के कामों को नगर पालिका बोर्ड की स्वीकृति मिलना बाकी है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, सुम्मेरा तालाब पर घाट संख्या एक पर पत्थर लगाने का कार्य छह लाख उन्हत्तर हजार दो सौ बासठ रुपये, घाट संख्या दो पर पत्थर लगाने का कार्य सात लाख सत्रह हजार नौ सौ तिरानवे रुपये, घाट संख्या तीन पर पत्थर लगाने का कार्य छह लाख पांच हजार एक सौ नब्बे रुपये, घाट संख्या चार पर पत्थर लगाने का कार्य अठारह लाख पचपन हजार एक सौ अड़सठ रुपये, घाट संख्या पाच पर पत्थर लगाने का कार्य नौ लाख बीस हजार पांच सौ चौबीस रुपये, घाट संख्या छह पर पत्थर लगाने का कार्य छह लाख बारह हजार चार सौ अठारह रुपये, घाट संख्या सात पर पत्थर लगाने का कार्य सात लाख सत्रह हजार चार सौ छह रुपये, नामदेव समाज मंदिर के सामने घाट पर पत्थर लगाने का कार्य पच्चीस लाख चौसठ हजार सात सौ साठ रुपये खर्च होंगे। उधर, घाटों का निर्माण शुरू होते ही कई लोग इस काम पर अंगुलियां उठा रहे हैं। असंतुष्ट सभासद भी कार्य कराने के तरीके से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुम्मेरा तालाब पर जो भी कार्य कराए जा रहे हैं, उन्हें नियमानुसार कराया जा रहा है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। घाट बन जाने से तालाब और सुंदर नजर आने लगेगा।
- डॉ. संजय कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed