फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   एबीआरसी की वास्तविक स्थिति बताने से कतरा रहे बीईओ

एबीआरसी की वास्तविक स्थिति बताने से कतरा रहे बीईओ

Thu, 13 Jun 2019 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
एबीआरसी की वास्तविक स्थिति बताने से कतरा रहे बीईओ
एबीआरसी की वास्तविक स्थिति बताने से कतरा रहे बीईओ
विज्ञापन

ललितपुर। जिले के चिह्नित 11 सह समन्वयकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में नहीं आ पा रही है। बीएसए के कई बार निर्देश देने के बाद भी सभी ब्लाकों से एबीआरसी के संबंध में आख्या प्राप्त नहीं हो सकी है। इसमें कुछ बीईओ की उदासीनता आड़े आ रही है।
परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के शैक्षिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रत्येक ब्लाक में विषयवार सह समन्वयकों को रखा गया है। उन्हें प्रतिदिन दो व महीने में कम से कम बीस स्कूलों का कक्षा अवलोकन और अनुश्रवण करने का दायित्व सौंपा गया है। इनके कामकाज की वास्तविक स्थिति से परिचित होने के लिए ‘ईक्षा’ ऐप विकसित किया गया है। स्कूल पहुंचने पर कक्षावलोकन व अनुश्रवण की रिपोर्ट ऐप पर अपलोड करने के निर्देश हैं। शासन ने ऐप के माध्यम से सह समन्वयकों के कार्यों को परखा। इसमें पाया कि पूरे प्रदेश में कई सह समन्वयकों ने साठ फीसदी से कम अनुश्रवण एवं कक्षा अवलोकन किया। इसमें जिले के 11 सह समन्वयक चिह्नित हुए हैं। चिह्नित सह समन्वयकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देेश सभी जिलों के बीएसए को दिए गए हैं। इसके अनुपालन में बीएसए मनोज कुमार वर्मा ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर निर्धारित मानक अनुसार सह समन्वयकों द्वारा आनलाइन किए गए अनुश्रवण एवं कक्षावलोकन के सघन परीक्षण में संबंध में तथ्यात्मक आख्या साक्ष्यों के साथ मांगी है, लेकिन अभी तक इसे कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस कारण चिह्नित सह समन्वयकों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


कुछ खंड शिक्षा अधिकारियों ने आख्या दे दी है और कुछ की आनी बाकी है। सभी ब्लाकों से जब रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी, उसके उपरांत उसे डायरेक्टर के समक्ष रखा जाएगा। तदोपरांत आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार वर्मा, बीएसए, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed