{"_id":"5cfeb57cbdec22070d45b841","slug":"156019646814-lalitpur-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीना में पाली का चौरसिया समाज सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीना में पाली का चौरसिया समाज सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीना में पाली का चौरसिया समाज सम्मानित
पाली। मध्य प्रदेश बीना में हुए चौरसिया समाज के आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में पाली के चौरसिया समाज को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बिहार की महिला सिपाही स्नेहा चौरसिया एवं अन्य बेटियों के साथ दरिंदगी एवं अमानवीयता पूर्ण घटना की निंदा की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
मंचासीन मध्य प्रदेश के चौरसिया समाज के अध्यक्ष राजेश महतो ने कहा समाज की तरक्की के लिए एकजुटता जरूरी है। समाज की बेटियों को पढ़ाएं, नशे से दूर रहें और आर्थिक दिशा में आगे बढ़ें। राष्ट्रीय अध्यक्ष आंनद बाबू चौरसिया ने कहा कि पान के किसान पान से अन्य उत्पाद भी बना सकते हैं। जब पान सस्ते होते हैं तो पान का इत्र की तरह उत्पाद बनाकर मुनाफा कमाया जा सकता है। विवाह सम्मेलन में पाली के तीन जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। प्रदेश प्रवक्ता विजय चौरसिया सहित पाली के चौरसिया समाज के लोगों को सम्मानित किया गया।