{"_id":"5cd9c4e7bdec22070d459865","slug":"151557775591-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांधी से टीन टपर उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांधी से टीन टपर उड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी से टिन शेड उड़े
सैदपुर। सोमवार को दोपहर में मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान से आग उगलती धूप गायब हो गई। घने बादल नजर आने लगे और देखते ही देखते आंधी चलने लगी। आंधी के साथ बरसात ने भी दस्तक दी, जिससे मौसम खुशगवार हो गया। आंधी से वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान घरों के लगे पंडाल उखड़ गए। सजावट का सामान बिखर गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। करीब दो घंटे बाद मौसम साफ हो गया।
सोमवार को दिन में करीब दो बजे मौसम में अचानक बदलाव आ गया और धूल भरी आंधी चलने लगी। कुछ ही देर में झमाझम बारिश होने लगी। तेज आंधी से कुछ ग्रामीणों और दुकानदारों के टिन शेड उड़ गए। कई पेड़ जमींदोज हो गए। सैदपुर बस स्टैंड स्थित घनश्याम प्रजापति की साइकिल की दुकान के टिन शेड उखड़ गए। बरसात से बचने के लिए वहां खड़े लोग बाल-बाल बच गए। होटलों वालों के बर्तन उड़कर दूर जा गिरे। भोजन सामग्री भी दूषित हो गई। वैवाहिक कार्यक्रम स्थल पर लगे पंडाल उखड़ गए। सैदपुर निवासी गनेश लोधी के खलिहान में लगे बबूल और अन्य पेड़ टूट कर गिर गए। सरमन यादव के घर में लगा पेड़ घर पर गिरने से उसके छप्पर को नुकसान हुआ है। खपरैल उड़कर दूर जा गिरे। करीब आधा घंटे आंधी के साथ हुई बारिश से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज बसें बंद होने से यातायात के साधनों की कमी से जूझ रहे महरौनी- मडावरा क्षेत्र के यात्रियों को बसों के ऊपर बैठकर यात्रा करनी पड़ी। इससे बारिश में भीग गए और अन्य घरेलू सामग्री भी भीग गई। पांच बजे के बाद मौसम साफ हो गया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर, झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया और लोगों को गर्मी से काफी राहत महसूस हुई।