फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दिन भर नहीं मिला पानी

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दिन भर नहीं मिला पानी

Fri, 22 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दिन भर नहीं मिला पानी
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दिन भर नहीं मिला पानी
विज्ञापन

पंप हाउस न चलने से नहीं आया प्याऊ में पानी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर स्थापित प्याऊ में पानी नहीं आने के कारण यात्रियों को दिन भर परेशान होना पड़ा। रेलवे के पंप हाउस की मोटर बिजली अवरोध के कारण बृहस्पतिवार को दोपहर तक नहीं चल सकी, इसके चलते प्लेटफार्म पर प्याऊ के नलों में पानी नहीं आ सका और यात्रियों को जेब ढीली करके पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ा।

इस भीषण गर्मी में रेल यात्री स्टेशन आने पर या फिर प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे रेलवे यात्री प्याऊ के नलों की ओर पानी पीने को आते हैं और बोतलों में पानी भरकर आगे का इंतजाम करते हैं। लेकिन, बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे गोविंद सागर बांध स्थित रेलवे के पंप हाउस से पानी सप्लाई तकनीकी कमी के कारण ठप हो गई और रेलवे स्टेशन के तीनों प्लेटफार्म पर स्थापित रेलवे के पेयजल के प्याऊ के नलों से पानी आना बंद हो गया। इससे यहां प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों और ट्रेनों के ठहराव पर रेल यात्रियों को यहां बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ा, इसके चलते बहुत से यात्रियों को कैंटीन व वैंडरों से पानी की बोतल खरीदना पड़ा। हालांकि पूर्व में रेलवे द्वारा पंप हाउस पर डीजल से मोटरें संचालित की जाती थीं, जो अब भी यहां वैकल्पिक रूप से रखी हुई हैं। बिजली अवरोध के कारण मोटर संचालन नहीं होने पर डीजल से संचालित मोटरों से पानी सप्लाई की जा सकती है, लेकिन जिम्मेेदारों की उदासीनता के चलते रेलवे स्टेशन पर इस भीषण गर्मी में भी रेल यात्रियों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed