फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रेलवे स्टेशन पर दो पहिया वाहन स्टैंड का ठेका फिर खत्म

रेलवे स्टेशन पर दो पहिया वाहन स्टैंड का ठेका फिर खत्म

Mon, 21 May 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर दो पहिया वाहन स्टैंड का ठेका फिर खत्म
स्टेशन पर दो पहिया वाहन रखने में हो रहे परेशानी
विज्ञापन

- निर्धारित स्टैंड का समय खत्म होने से सामने आई समस्या
- अधिकारी बोले, कराएगी जाएगी अस्थाई व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर पिछले तीन माह पहले जीएम निरीक्षण के दौरान शुरू हुआ दो पहिया वाहन स्टैंड फिर से ठेका खत्म होने के चलते बंद हो गया है। जिससे जनपद से प्रतिदिन अप एंड डाउन करने वाले यात्रियों को वाहन रखने में परेशानी शुरू हो गई है। उनके वाहन लावारिस हालत में रखे रहते है। हालांकि अधिकारियों ने समस्या के समाधान के लिए अस्थाई व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।
रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित वाहन स्टैंड हमेशा से ही विवादों में घिरा रहता है। जिसका खामियाजा लोकल यात्रियों को भुगतना पड़ता है। करीब एक साल तक बिना किसी ठेकेदारी के यहां दो पहिया वाहन स्टैंड पर यात्री अपनी जिम्मेदारी पर अपने वाहन रखते रहे हैं। इसके बाद पिछले तीन माह पूर्व रेलवे के जीएम का निरीक्षण हुआ। उस समय रेलवे अधिकारियों द्वारा यहां आनन फानन में दो पहिया वाहन स्टैंड का ठेका कराकर स्टैंड शुरू करा दिया गया। यह अस्थाई दो पहिया वाहन स्टैंड तीन महीने तक तो ठीक से चला, लेकिन इसके टेंडर की राशि अधिक होने के कारण अब यह वाहन स्टैंड एक बार फिर से ठेकेदार ने इसमें दिलचस्पी नहीं ली और अब यह वाहन स्टैंड फिर से बंद कर दिया गया है। स्टैंड बंद होने के कारण लोकल यात्री अपने वाहन बिना किसी सुरक्षा के रखकर चले जा रहे हैं। ऐसे में कई बार तो यह भी पता नहीं चल सकता है कि जो लोग वाहन लेने आते हैं, वह उसी व्यक्ति का है या फिर वह कोई चोर या बदमाश तो नहीं। ऐसे में अब यहां एक बार फिर से वाहनों की सुरक्षा को खतरा हो गया है। ठेकेदार लक्ष्मण प्रसाद का कहना है कि पूर्व में दो पहिया वाहन स्टैंड का अस्थाई ठेका तीन महीने के लिए लिया गया था, जो अब खत्म हो गया है। ठेकेदार ने बताया कि स्टैंड की ठेके की राशि रेलवे ने काफी अधिक कर दी है, जबकि इस स्टैंड से इतनी राशि निकलना संभव नहीं है। दो पहिया वाहन स्टैंड बंद होने से यात्रियों को होने वाली समस्याओं को लेकर रेलवे के अधिकारियों ने अस्थाई तौर पर व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


चार पहिया वाहन स्टैंड शुरू
रेलवे द्वारा आय बढ़ाने के उद्देश्य से प्रीति होटल के पास खाली जमीन पर चार पहिया वाहन स्टैंड शुरू कर दिया है। इसके तहत अब आटो संचालकों से भी किराया वसूली की जाएगी। यहां पहिया वाहन के रखे जाने पर बीस रुपये दिन के हिसाब से शुल्क वसूला जाएगा। वहीं रेलवे की जमीन पर आने वाले आटो से भी किराया वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीघ्र शुरू होगा ठेका
दो पहिया वाहन स्टैंड के लिए नया ठेका होने तक व्यवस्था की जाएगी। शीघ्र ही नया ठेका कराकर यह वाहन स्टैंड शुरू कराया जाएगा।
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ रेलवे झांसी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed