फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   15 peanut procurement centers will be opened, SDM will verify them.

Lalitpur News: मूंगफली के 15 खरीद केंद्र खुलेंगे, एसडीएम करेंगे सत्यापन

Wed, 05 Nov 2025 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
15 peanut procurement centers will be opened, SDM will verify them.
जिले में मूंगफली का अनुमानित उत्पादन 28.288 मीट्रिक टन होने की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में मूंगफली खरीद के लिए शासन से अभी 15 खरीद केंद्र खोलने का प्रस्ताव आया है। केंद्रों का एसडीएम की ओर से सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद खरीद केंद्रों का संचालन शुरू किया जाएगा।
जनपद में इस बार कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 26,481 हेक्टेयर में मूंगफली की बोआई का लक्ष्य रखा गया था। खरीफ में इस बार अतिवृष्टि के चलते खरीफ की फसलें अधिकांशत: नष्ट हो गई थीं लेकिन सोयाबीन और मूंगफली का उत्पादन अच्छा माना जा रहा है। इस बार जनपद में लगभग 28,288 मीट्रिक टन यानी 2,82,880 क्विंटल का अनुमानित उत्पादन होना बताया जा रहा है। ऐसे में अब शासन द्वारा मूंगफली की सरकारी खरीद के लिए क्रय केंद्र खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है ताकि किसानों को मूंगफली का उचित दाम मिल सके।
विज्ञापन

इस बार जनपद में 15 मूंगफली खरीद केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अनुमोदन के लिए सहकारिता विभाग द्वारा केंद्रों की सूची बनाकर जिलाधिकारी को भेजी गई है। वहीं, जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र खोलने के लिए एसडीएम को सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। सत्यापन के बाद जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद खरीद केंद्रों का संचालन शुरू किया जाएगा। पिछले वर्ष 2024 में जनपद में शुरुआत में लगभग 30 केंद्रों का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन बाद में 22 केंद्रों पर ही खरीद की गई थी। हालांकि आगे और भी मूंगफली खरीद केंद्र बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्पादन से अधिक आवक होने पर डीएम ने बंद कर दिए थे खरीद केंद्र
जनपद में पिछले वर्ष मूंगफली का अनुमानित उत्पादन 18,315 मीट्रिक टन था। इसके बाद भी जनपद में कृषि उत्पादन मंडी ललितपुर एवं महरौनी में अक्तूबर से 19 दिसंबर तक कुल मूंगफली की आवक करीब 22,157 मीट्रिक टन रही। जबकि जिले में विभिन्न स्टेट क्रय एजेंसियों द्वारा संचालित मूंगफली क्रय केंद्रों द्वारा 19 दिसंबर तक 4454.91 मीट्रिक टन खरीद हो गई थी। इस प्रकार मंडियों में मूंगफली की आवक और खरीद केंद्रों पर हुई कुल खरीद लगभग 8,296.19 मीट्रिन टन अधिक रही। ऐसे में जनपद की सीमा से लगे मध्य प्रदेश से मूंगफली की आवक होने की संभावना के चलते तत्कालीन जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मूंगफली के क्रय केंद्रों को बंद करा दिया था।


मंडी में अब तक 36 हजार क्विंटल हो गई मूंगफली की आवक
गल्ला मंडी में बीते अक्तूबर से अब तक लगभग 36 हजार क्विंटल आवक हो चुकी है। अभी भी हर रोज लगभग दो हजार क्विंटल से अधिक मूंगफली की आवक हो रही है। अक्तूबर में ही मंडी में लगभग 30,962 क्विंटल मूंगफली की आवक रही, जबकि एक नवंबर से अब तक मंडी में 5,256 क्विंटल मूंगफली की आवक रही।



वर्जन
मूंगफली की खरीद के लिए इस बार शासन से 15 केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव आया है। इस पर खरीद केंद्रों की सूची जिलाधिकारी को भेजी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पहले एसडीएम केंद्रों का सत्यापन करेंगे। इसके बाद जिलाधिकारी की स्वीकृति पर खरीद केंद्र खोले जाएंगे। - अर्विन मेहर सिंह, एआर, कोऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed