फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   15 lakh extortion money sought from businessman in the name of gangster Lawrence Bishnoi

Lalitpur News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कारोबारी से मांगी 15 लाख की रंगदारी

Sun, 16 Jul 2023 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
15 lakh extortion money sought from businessman in the name of gangster Lawrence Bishnoi
दुकान पर पर्चा चिपकाया, आज रुपये न पहुंचाने पर अंजाम भुगतने की दी चेतावनी, पुलिस ने व्यापारी को सुरक्षा दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



मड़ावरा (ललितपुर) । शनिवार को कुख्यात लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक सराफा व्यापारी से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांग की गई है। बदमाशों ने व्यापारी की दुकान पर एक पत्र चस्पा कर रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। इससे व्यापारियों समेत आम नागरिकों में दहशत है।

बस स्टैंड के नजदीक रहने वाले जेके ज्वैलर्स के मालिक जिनेंद्र कुमार जैन शनिवार सुबह मंदिर जाने के लिए निकले। उन्होंने दुकान के चैनल गेट पर एक पत्र चस्पा देखा। पास जाकर उन्होंने पत्र पढ़ा। पत्र में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का उल्लेख करते हुए कहा गया कि 16 जुलाई को 15 लाख रुपये दिन के दो बजे मंदिर के पास पहुंचा दिए जाएं।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना देने और रुपये न पहुंचाने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। पत्र पढ़ने के बाद जिनेंद्र कुमार ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर थाना पुलिस समेत अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। एसओजी टीम ने भी दुकान व्यापारी से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। वीडियो फुटेज में एक मोटरसाइकिल से दो अज्ञात युवक चेहरा छिपाकर आते हुए दिखे। इनमें से एक नकाबपोश युवक ने दुकान पर पत्र चिपकाया। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सराफा व्यापारी को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करा दी गई है। पुलिस का मानना है कि इसमें किसी स्थानीय व्यक्ति का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में कारोबारी पर हो चुका है जानलेवा हमला



नगर के प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी जिनेंद्र कुमार के ऊपर वर्ष 2012 में लूटपाट की नीयत से जानलेवा हमला भी किया गया था। इस मामले में बदमाश को गिरफ्तार किया गया था। मुकदमा ट्रायल पर चल रहा है।




घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। - इमरान खान, क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed