फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   भौड़ी खेत तालाब की जांच कराने को दूसरा रिमाइंडर

भौड़ी खेत तालाब की जांच कराने को दूसरा रिमाइंडर

Mon, 18 Mar 2019 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
भौड़ी खेत तालाब की जांच कराने को दूसरा रिमाइंडर
भौड़ी खेत तालाब की जांच कराने को दूसरा रिमाइंडर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। महरौनी अंतर्गत खेत तालाब की जांच में अफसर दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने एसडीएम महरौनी को दूसरा रिमाइंडर जारी किया है। इसमें खेत-तालाब की गाटा संख्या के आधार सत्यापन के लिए कहा गया है।

जल संचयन के लिए खेत-तालाबों का निर्माण जगह-जगह कराया गया है। इसमें बड़े पैमाने में गड़बड़ी बरती गई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शालिकराम पुरोहित सहित कई लोग शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी है। महत्वपूर्ण बात यह है कि उप कृषि निदेशक भूमि संरक्षण माताटीला अजीत कुमार सचान ने आईजीआरएस पर दर्ज शिकायत के आधार पर विभिन्न बिंदुओं की जांच की थी। इसमें वर्ष 2016-17 में खेत तालाब योजना फेज प्रथम के अंतर्गत चयनित परियोजना भौड़ी में निर्मित तीन खेत तालाब का निरीक्षण किया था। इसमें उन्होंने प्रथमदृष्टया तालाबों के निर्माण के औचित्य पर प्रश्न चिह्न लगाया था। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी ने भौड़ी में खेत- तालाब की गाटा संख्या के आधार जांच कराने के लिए डीएम को पत्र लिखा था। जिस आधार पर इसकी जांच एसडीएम महरौनी को सौंप दी गई थी। बीते महीनों में दो एसडीएम का तबादला हो गया, लेकिन किसी ने खेत तालाब की राजस्व कर्मियों के माध्यम से जांच नहीं कराई। इस पर एक और पत्र लिखा गया। इस प्रकरण को सीडीओ वीपी पांडेय के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने दूरभाष पर एसडीएम महरौनी को पूरा प्रकरण बताया। यही नहीं, दूसरा अनुस्मारक जांच के लिए लिखा है। इससे खेत तालाब की गड़बड़ी उजागर होने की उम्मीद बंध गई है।
विज्ञापन


.....भौड़ी खेत- तालाब की जांच कराने के लिए एसडीएम महरौनी को रिमाइंडर लिखा गया है। उन्होंने जल्द ही जांच पूरी होने की संभावना जताई।
- वीपी पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed