फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पाल धनगर समाज का उत्पीड़न नहीं बर्दाश्त

पाल धनगर समाज का उत्पीड़न नहीं बर्दाश्त

Tue, 24 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
पाल धनगर समाज का उत्पीड़न नहीं बर्दाश्त
पाल धनगर समाज का उत्पीड़न नहीं बर्दाश्त
विज्ञापन

प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
ग्राम गगनिया में नाबालिग को आत्महत्या को मजबूर करने वाले आरोपी को गिरफतार करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। कोतवाली महरौनी के ग्राम गगनिया में प्रभावशाली द्वारा की गई छेड़खानी से क्षुब्ध किशोरी द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने के मामले में आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किए जाने का मामला गर्मा गया है। सोमवार को राष्ट्रीय धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

सोमवार को पाल धनगर समाज के लोग तुवन चौराहे स्थित पाल समाज के मंदिर पर राष्ट्रीय धनगर महासभा के अध्यक्ष जेपी धनगर की अगुवाई में एकत्र हुए, इसके बाद समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी डा. ओपी सिंह को ज्ञापन में आरोप लगाते हुए बताया कि कोतवाली महरौनी के ग्राम गगनिया में 15 जुलाई को जमना पाल की 15 वर्षीय पुत्री जब घर के बाहर हैंडपंप पर पानी भरने गई थी, तो गांव के दबंग ने उसके साथ छेड़खानी की। जब उसने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इस छेड़खानी से क्षुब्ध होकर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतका के पिता ने पुलिस को सूचना दी तो वहां तैनात एक दरोगा द्वारा कोई सुनवाई नहीं की और एक दिन बाद 16 जुलाई को पुलिस ने मामला दर्ज किया। अब आरोपी व उसके परिजन राजीनामा के लिए दबाव बना रहे है। जब इसकी शिकायत दरोगा से की तो उसके द्वारा राजीनामा को दबाव बनाया गया। इसके अलावा थाना जाखलौन के ग्राम नुनावली में एक दबंग द्वारा विवाहिता को मोबाइल पर दी गई धमकी के बाद आत्महत्या कर ली गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। थाना सौजना के ग्राम जुमनझिर निवासी विकलांग धनीराम पाल के साथ भी दबंग द्वारा मारपीट की गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाई नही की गई। इधर ललितपुर कोतवाली के ग्राम थनवारा में प्रभू दयाल पाल की जमीन पर दबंगो ने कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की, पुलिस ने अब तक कोई भी रिपोर्ट दर्ज नही की। थाना नाराहट के ग्राम कलरव में शरमन पाल की जमीन पर दबंगो द्वारा कब्जा किया गया है और वह लगातार धमका रहे है। इसके अलावा कोतवाली के ग्राम भैंसाई निवासी गोविंददास के पुत्र की हत्या के मामले में अब तक कोई कार्यवाई नही हुई। ज्ञापन में पुलिस अधीक्षक से मांग की गई कि इन मामलो में तत्काल मामला दर्ज कर आरोपितों को गिरफतार किया जाऐ और कोतवाली महरौनी के ग्राम गगनिया में किशोरी द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में राजीनामा करने व कोई कार्यवाई न करने वाले दरोगा के विरूद्ध कार्यवाई की जाये। ज्ञापन देते समय राष्ट्रीय धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर, अखिल भारतीय पाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कालका प्रसाद पाल, धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भानू प्रताप धनगर, कुन्दन पाल, जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह पाल, पूर्व अध्यक्ष सरमन पाल, हरनारायण पाल, बाबूलाल पाल, रवि धनगर, रामेश्वर पाल धनगर, लाल सिंह, जमुना पाल, गंगाराम धनगर, आशाराम, शीला, सेना, राजन धनगर, गोविंद सिंह, केशराम, भगवानदास, कुन्दन धनगर, किशन, देवी, रामदयाल, भगवानदास धनगर, चंदन, गोवर्धन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed