{"_id":"5b3a8d794f1c1b0f5c8b46dd","slug":"141530563961-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्थान की मोटर खराब होने से लोअर जोन में रही जलापूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्थान की मोटर खराब होने से लोअर जोन में रही जलापूर्ति बाधित
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटर खराब होने से लोअर जोन में जलापूर्ति बाधित
मुहल्ला रैदासपुरा में बूंद-बूंद पानी के लिए लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जल संस्थान की मोटर खराब होने से लोअर जोन में जलापूर्ति प्रभावित हुई। कई मुहल्लों में या तो पानी नहीं पहुंचा या फिर नाममात्र की आपूर्ति हुई। इससे लोगों को हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ा। मुहल्ला रैदासपुरा में लोग बूंद-बूंद को पानी तरस गए।
शहर को लोअर और अपर जोन में विभाजित कर जलापूर्ति की जाती है। जल संस्थान ने शुद्ध जलापूर्ति के लिए डोडाघाट में ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की है। यहां जल शोधन होने के उपरांत उसे टंकियों में भरा जाता है। जहां से पाइप लाइनों के माध्यम से मुहल्लों में आपूर्ति होती है। पूरे गर्मी के सीजन में जल संस्थान आपूर्ति को दुरुस्त नहीं रख सका। पिछले दिनों बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो लोगों को लगा कि अब जल संस्थान की आपूर्ति ठीक हो जाएगी। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। रविवार को ट्रीटमेंट प्लांट की एक मोटर खराब हो गई। इससे लोअर जोन की टंकी भरी जाती थी। सोमवार को सुबह छह बजे से आपूर्ति शुरू हुई तो मुहल्ला चौबयाना में 15 से 20 मिनट के लिए पानी पहुंच पाया। इससे लोगों के लिए पीने के पानी भर का इंतजाम हो पाया। अन्य खर्च के लिए लोगों को आसपास के हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। मुहल्ला रैदासपुरा में कई गलियों में पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंची। इसी तरह श्रद्धानंद पुरा, रावरपुरा, मऊठाना, चिरौलपुरा, रामनगर, वंशीपुरा, सरदारपुरा में पेयजल की समस्या देखी गई। इस कारण विभिन्न मुहल्लों में लगे हैंडपंप घंटों भीड़ लगी रही।
तीन बोरिंग हो चुकी फेल
श्रद्धानंदपुरा में भूगर्भ जल स्तर काफी नीचे हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि घर में तीन बोरिंग कराई जो फेल हो गई। अब जल संस्थान की आपूर्ति पर निर्भर हैं जो आए दिन झटका दे जाती है। आज पूरा पानी हैंडपंप से भरा, तब जाकर घर में पानी का इंतजाम हो पाया।
विज्ञापन
बॉबी, श्रद्धानंदनपुरा
महीनों से पाइप लाइन पड़ी सूखी
रामभवन के पास से निकली पाइप लाइन में पानी नहीं आता। कभी कभार यदि पानी इसमें आता तो पांच से सात मिनट से ज्यादा घरों में जलापूर्ति नहीं हो पाती। इस वजह से कई घर हैंडपंप पर ही निर्भर हैं। रामभवन के पास लगा हैंडपंप रात दिन चलता है। इस हैंडपंप से चौबयाना के साथ रैदासपुरा व श्रद्धानंदपुरा के लोग पानी भरते हैं।
सोनू शर्मा
----
घर में नहीं आया एक बूंद पानी
सुबह से पानी के इंतजार में सुबह सात बजे तक बैठे रहे। लेकिन नल में पानी नहीं आया तो फिर बर्तन लेकर बाहर निकले। तीन सौ मीटर दूरी पर लगे हैंडपंप पर पहुंचे तो यहां पानी भरने वालों की भीड़ लगी थी। इससे यहां घंटों पानी के इंतजार में खड़ा रहना पड़ा।
जगदीश प्रसाद नामदेव
तीन घंटे में नहीं भर पाए पानी
मुहल्ला रैदासपुरा में पानी की स्थिति बेहद खराब है। जिस पर न तो जनप्रतिनिधि और न ही अधिकारी ध्यान देते हैं। सुबह छह बजे से सुबह नौ बजे गए लेकिन हैंडपंप से अभी तक घर के लिए पानी नहीं भरा जा सका है। यहां नंबर लगने से समय की बर्बादी होती है।
राजेश कुमार
गौढ़बाबा के चबूतरा के पास लगे हैंडपंप
मुहल्ला श्रद्धानंदपुरा में जलापूर्ति की समस्या बनी है। अमृत योजना के तहत कइयों के घरों में कनेक्शन हो गए लेकिन हमारे यहां अभी तक कनेक्शन नहीं हो पाया है। जिससे हैंडपंप से ही पानी भरते हैं। यदि गौढ़बाबा के चबूतरा के पास हैंडपंप लगा दिया जाए तो काफी आसानी हो जाएगी।
गेंदाबाई
खराब हो गई थी मोटर
मोटर खराब होने से जलापूर्ति प्रभावित हुई है। मोटर की मरम्मत काम चल रहा है। मंगलवार को जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।
सुरेश चंद्र, अधिशासी अभियंता
जल संस्थान