फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   इमरजेंसी के दौरान आरएसएस सदस्यों ने झेले सबसे ज्यादा अत्याचार

इमरजेंसी के दौरान आरएसएस सदस्यों ने झेले सबसे ज्यादा अत्याचार

Wed, 27 Jun 2018 02:44 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
इमरजेंसी के दौरान आरएसएस सदस्यों ने झेले सबसे ज्यादा अत्याचार
इमरजेंसी के दौरान आरएसएस सदस्यों ने झेले अत्याचार
विज्ञापन

- भाजपाइयों ने लोकतंत्र सेनानियों कर किया सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मंगलवार को स्थानीय कुश कुटी में भाजपा के बैनर तले आयोजित समारोह में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सेनानियों का माल्यार्पण व शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इमरजेंसी के समय सबसे ज्यादा अत्याचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों पर हुए है।

पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम की शुरुआत में इमरजेंसी और उससे जुड़े घटनाक्रमों के बारे में विचार रखे गए। सभी लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल के संस्मरण सुनाये। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय के शासन ने सबसे ज्यादा अत्याचार राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सदस्यों पर किए। मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के महामंत्री रामकिशोर साहू व विशिष्ट अतिथि प्रदेश के श्रमसेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने सभी लोकतंत्र सेनानियों का शॉल भेंटकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रमुख रुप से केशवदास शर्मा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, वासुदेव सिंधी, ओमशंकर श्रीवास्तव, अशोक टड़ैया, संतोष तिवारी, केएल मालवीय, जगदीश दुबे, शिखरचंद मुफलिस, आशाराम बाल्मीकि, बालमुकुंद चौरसिया, जगदीश कुशवाहा, हलके राम, प्रेमनारायण राजपूत, बृजलाल आदि शामिल रहे। इस मौके पर बब्बू राजा बुंदेला, भगवत दयाल सिंधी, घनश्याम साहू, राजेश लिटौरिया, सुरेश कौंते, छक्की लाल साहू, डा दीपक चौबे, आलोक चौबे, अनुराग जैन, महेश, अविनाश देशमुख, किंजल हुंडैत, संदीप बुंदेला, रामसेवक गुप्ता मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ नेता भगवत दयाल सिंधी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed