{"_id":"5b2c07284f1c1bf46e8b8efb","slug":"141529612072-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जन-जन तक पहुंचाया करो योग रहो निरोग का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जन-जन तक पहुंचाया करो योग रहो निरोग का संदेश
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन-जन तक पहुंचाया करो योग रहो निरोग का संदेश
- जिला प्रशासन व योग समितियों की ओर से श्रीतुवन मंदिर मंदिर में हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बृहस्पतिवार 21 जून को जिला प्रशासन, पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत, किसान सेवा समिति की ओर से श्रीतुवन मंदिर परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया है। इस दौरान सभी को योग कर उनके फायदे बताए गए।
कार्यक्रम की तैयारियां जिला प्रशासन व योग समितियों द्वारा दो दिन पूर्व से ही प्रारंभ कर दी गई थीं। इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ प्रभारी जिलाधिकारी/एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह बैठक कर चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफलापूर्वक आयोजन के निर्देश दिए गए थे। योग दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे से 08 बजे तक समस्त अतिथियों की उपस्थिति में विधिवत प्रारंभ हुई। इसके बाद मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कराया तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य रूप से प्रभारी जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, महामंडलेश्वर सतुआ बाबा, चंडी मंदिर सिद्धपीठ के महंत चंद्रेश्वरगिरि महाराज, मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, उप जिलाधिकारी सदर महेश प्रसाद दीक्षित आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में नगर के पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान के मुख्य जिला संयोजक अरविंद्र कुमार जैन ने योगाभ्यास के क्रम में मंचासीन अतिथियों के साथ-साथ योगाभ्यास में प्रतिभाग किया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को ग्रीवा संचालन, स्कंद संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन, ताडासन, पादहस्तासन, अर्द्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, शशकासन, मंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंध आसन, पवनमुक्तासन, शवासन के साथ प्राणायम की क्रियाओं में कपालभांति, नाडिशोधन भामरी उद्गीत ध्यान आदि क्रियाओं का अभ्यास कराया। योग सत्र का समापन संकल्प एवं शांति पाठ के साथ हुआ। इसके बाद प्रभारी जिलाधिकारी व सदर विधायक के द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यरत पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं तथा अन्य सहयोगियों का सम्मानित किया गया। संचालन भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक अरविंद्र कुमार जैन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला पतंजलि योग समिति प्रभारी प्रीति जैन, युवा भारत जिला प्रभारी मुकेश साहू, युवा भारत के मंडल प्रभारी अनुराग चतुर्वेदी, रामकिशोर विश्वकर्मा, उदयभान, राजकुमार साहू, परशुराम साहू, विजय झां, बालकिशन नामदेव, अशोक सेन, रिचा पुरोहित समेत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों, शेडो ग्रुप, स्काउट गाइड, गोसेवा मंडल, ललितपुर जागरूकता, मुक्ति संस्था, भारतीय युवा मोर्चा, भारत विकास परिषद व जन विकास परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
-------------
जिला कारागार में बंदियों ने भी मनाया योग दिवस
वैसे तो जिला कारागार में काफी लंबे समय से प्रतिदिन योगाभ्यास कार्यक्रम चलता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विगत 15 जून से 21 जून तक विशेष योग सप्ताह मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग सप्ताह के अंतिम दिन कारापाल द्वारा बंदियों को योग के गुण एवं उससे होने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने संदेश दिया कि योग करने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहने के साथ-साथ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। बंदियों ने सामूहिक रुप से योगाभ्यास किया। इस दौरान प्रभारी जेलर सुरेश कुमार, उप कारापाल मुकेश प्रकाश, चिकित्साधिकारी कारागार डा. सच्चिदानंद, अनिल त्रिपाठी व कमलदीप सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
---------------
विभिन्न संस्थाओं व विद्यालयों में भी मनाया गया योग दिवस
जनपद में संचालित विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों में और विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी योग दिवस मनाया गया। इस दौरान संगठनों व योगाभ्यास शिविर आयोजित किया गया।
मोहल्ला आजादपुरा में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित ‘विहान’ बालिका आवासीय विद्यालय (निर्माण श्रमिक) में उपस्थित छात्राओं को शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार द्वारा योगा कराया गया। वार्डेन नीलम सिंह ने योग दिवस पर बताया कि हमें स्वस्थ रहने के लिए योगा प्रतिदिन करना चाहिए। इस अवसर पर महिला समाख्या चित्रकूट से आई सहयोगी पुष्पलता, वार्डेन नीलम सिंह, शिक्षिका शुभांजली श्रीवास्तव, प्रियंका शुक्ला उपस्थित रहीं । मां पीतांबरा विकास संस्थान द्वारा प्रबंधक मुन्ना लाल कुशवाहा की अध्यक्षता में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शिक्षक महेश कुमार सूर्यवंशी द्वारा योगाभ्यास कराया गया। फूल सिंह, मोहनलाल, संदीप, आदर्श श्रीवास्तव, कालूराम प्रजापति, दयाराम, आकाश कुमार व दीपक आदि उपस्थित रहे। मोहल्ला अजीतापुरा में संचालित श्रीदीवान रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में योग बच्चों के प्रति योग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें चार छात्रों सहज जैन, आदित्य, आयुष मिश्रा व ध्रुव साहू का चयन किया गया। इन बच्चों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान नंदराम, तनवीर, राहुल प्रशांत, राजकुमार, राजेश जैन, शैलेष साहू, जुनैद मंसूरी, गुरुप्रताप आदि उपस्थित रहे। मुहल्ला महावीरपुरा में स्थित योग भवन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर नीमा चिकित्सकों ने योगाभ्यास किया और ध्यान लगाया। डा.रमेश किलेदार ने लाभों के बारे में बताया। डॉ. दीपक चौबे, डॉ. एसपी पाठक, राजेश शर्मा, डॉ. आरसी साहू, अनूप श्रीवास्तव, विवेक जैन, शीलचंद्र राजपूत, प्रकाश डियोडिया, संजय मोदी, रविंद्र पाठक, अनिल साहू आदि उपस्थित रहे। केपीएस डिग्री कॉलेज ककरुआ में योग दिवस पर शिक्षकों ने बच्चों को लाभों के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. कपिलनाथ श्रृंगीऋषि, जितेंद्र राजपूत, अखिलेष कुमार, छाया तिवारी, अरुणा सिंह, स्वाति सिंह, अनीता साहू, सोनम मिश्रा, दीपक जैन व आसिफ खान आदि उपस्थित रहे।