फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   हाथी घोड़ा पालकी जय कंहैया लाल की से गूंजे मंदिर

हाथी घोड़ा पालकी जय कंहैया लाल की से गूंजे मंदिर

Thu, 17 Aug 2017 01:52 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
हाथी घोड़ा पालकी जय कंहैया लाल की से गूंजे मंदिर
हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की से गूंजे मंदिर
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान यादव महासभा द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें मथुरा से आई महिला कलाकारों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। वहीं, मुहल्ला घुसयाना में दधि मटकी का आयोजन हुआ।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में मुहल्ला जुगपुरा स्थित देवी मंदिर से स्टेशन से होकर वर्णी चौराहा, तुवन चौराहा, घंटाघर, शनिचरा चौराहे, साईं मंदिर होते हुए वापस तुवन मंदिर पर यात्रा का समापन हो गया। यात्रा में रासलीला, उज्जैन की तोप, सागर के ढपले, महरौनी की सैरा पार्टी, मथुरा की नंदोत्सव की झांकी शामिल थी। जिसमें मथुरा से आई महिला कलाकारों ने ट्राला पर नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त विभिन्न झांकी जिसमें कृष्ण के स्वरूप, वग्गियों पर वीरेंद्रानंद महाराज, चंद्रेश्वर महाराज, काशीराम व्यास, सावरिया सरकार, खुशबू सरकार, सूरज सिंह व्यास, जसराम सिंह व्यास, पं. विजय शास्त्री, बह्मकुमारी बहनें विराजमान थी। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष जयराम सिंह यादव, यादवेंद्र सिंह दादा, राजेश यादव, शिशुपाल सिंह, गिरधारी यादव, रूप सिंह भूरे, आधार सिंह यादव, नेपाल सिंह, आल्हाप्रसाद निरंजन, सुभाष जायसवाल, बट्टू पटैरिया, नीरज चतुर्वेदी, जमना प्रसाद नामदेव, बालकृष्ण नायक, बलराम सिंह, धर्मवीर फौजी, विक्रम सिंह, राजा साहब, माखन सिंह आदि उपस्थित रहे। श्री लक्ष्मी नृसिंह में सेवा परिवार के तत्वावधान में योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण का प्राकट्य उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महामण्डलेश्वर बालकृष्ण दास जी महाराज ने भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा की भगवान कृष्ण 16 कलाओं से परिपूर्ण थे, उनके द्वारा किए गए कार्य सम्पूर्ण मानव जीवन को एकता के सूत्र के साथ प्रेम स्थापित करने का बड़ा माध्यम बने है। भगवान जन्म राक्षसों के सम्पूर्ण नाश एवं मानव व जीवमात्र के कल्याण के लिए हुआ है। इस अवसर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर रविन्द्र तय्युब खान द्वारा भगवान के सुमधुर भजन प्रस्तुत किए गए। उन्होंने सुनाया कि सारे धाम से निराला बृजधाम दर्शन कर लो रे पर श्रोताओं ने थिरक उठे। रात्रि जन्म से पूर्व भगवान पूरे वैदिक रीति द्वारा पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके उपरांत भगवान की आरती एवं माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया । इस मौके पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, प्रभात दीक्षित, बब्बू राजा बुन्देला, प्यारे राजा परमार, बृजेश चतुर्वेदी, पिंटू जायसवाल, संजय ड्योडिया, नीलू तिवारी, हरीमोहन चौरसिया, महेश श्रीवास्तव, मनीष अग्रवाल, रत्नेश तिवारी, सोनू पाठक, राजीव हुण्डैत, मनीष सड़ैया, डा. दीपक चौबे, आतिश रिछारिया, रविकांत दीक्षित, कमल सोनी, मानू शर्मा, नीरज शर्मा, अभिषेक खरे, रविकांत तिवारी आदि उपस्थित रहे। वार्ड नंबर पंद्रह पिसनारी घुसयाना में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। चौदह अगस् तो रंगारंग कार्यक्रम हुए तो पंद्रह अगस्त को मटीक फोड प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर हरिकिशन यादव, रामकिशोर मुखिया, रोशन सिंह यादव, सोबरन सिंह यादव, भान सिंह, हुकुम सिंह, सोनू खटीक, ह्देश यादव, रोहित राज, सतीश, बलवीर यादव, राजबहादुर यादव, तिलक बानौली, अवधेश यादव, राजपाल यादव, इंदल यादव, उदयभान यादव, कप्तान, रूपेंद्र यादव, कल्यान राजपूत, नत्थू यादव, कपूर सिंह, अंशू यादव, कल्लू खटीक, शिवम खटीक, अजय राजा, अमित सोलंकी, भागीरथ कुशवाहा, लाखन बानौली, राहुल सतगता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र सिंह यादव (भैया यादव) पार्षद ने सभी का आभार प्रकट किया। जगदीश मंदिर में सुबह से ही भक्ताओं का आना प्रारंभ हो गया था। रात्रि आठ बजे बजरंग मंडल के तत्वावधान में आयोजित भजन कार्यक्रम में भक्त कुछ देर के लिए भक्ति में लीन हो गए। ऋचा पुरोहित, महेंद्र राजपूत, रामकिशन, बब्लू सेन, निक्की ने भजनों की प्रस्तुति दी। रात्रि बारह बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। इस दौरान उज्जैन से आई गगनभेदी तोपों की गर्जना से मंदिर गुंजायमान हो उठा। विभाकांत हुुुंडैत, मंदिर पुजारी मुरारीलाल पुरोहित, अनुज हुंडैत ने पूजा पाठ की क्रियाएं संपन्न कराई। कार्यक्रम में सीताराम सोनी, इंद्रजीत सिंह, मंदिर समिति अध्यक्ष सुधांशु शेखर हुंडैत, श्याम सुंदर हुंडैत, चंद्रशेखर दुबे, भरत पुरोहित, पंकज हुंडैत, ह्देश हुंडैत, कपिल डोडवानी, दशरथ कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। भारतीय युवा महासभा के तत्वावधान में सत्रह अगस्त को तुवन मंदिर प्रांगण में दही मटकी प्रतियोगिता होगी। जिसमें दूर-दूर से ग्वालाओं की टोलियां शामिल होंगी। आयोजन को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष सूर्यकांत बबेले, मयंक नामदेव, नीरज तिवारी, लखन यादव, नीरज गंगेले, प्रसन्न दुबे, राममूर्ति तिवारी, सूरज राजवंशी, रोहित रावत, इंद्रेश तिवारी, पंकज श्रीवास आदि जुटे हैं। रावरपुरा स्थित मुरलीधर मंदिर, सिविल लाइन स्थित मुक्तिधाम मंदिर, चंडीमाता मंदिर, पाल समाज मंदिर, नईबस्ती स्थित राधाकृष्ण मंदिर, चांदमारी स्थित मंदिर में भी कृष्ण जन्म मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed