फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अन्ना पशुओं से बढ़ी परेशानी

अन्ना पशुओं से बढ़ी परेशानी

Tue, 08 Aug 2017 02:36 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
अन्ना पशुओं से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
सड़क पर जानवर, निकले कहां से

ललितपुर। नगर में छुट्टा जानवरों के विचरण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। मुख्य मार्ग स्टेशन रोड पर ही रोजाना इन पशुओं का डेरा रहता है, जिससे आए दिन यातायात प्रभावित होता है। सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर प्रधान डाकघर के पास ऐसा ही नजारा रहा।
रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर घंटाघर से लेकर प्रधान डाकघर के सामने तक राखी व मिठाइयों के ठेले सजे थे। वहीं पर अन्ना पशुओं ने झुंड बनाकर डेरा डाल लिया है। ऐसे में दोनों ओर से आ रहे वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत हो रही है। नगर का मुख्य मार्ग पहले से ही अतिक्रमण की चपेट में है। उस पर डिवाइडर बने होने से समस्या जटिल हो गई है। शहजाद नदी पुल से थोड़े आगे रामराजा मंदिर के पास से डिवाइडर शुरू हो जाता है। इसके बाद नझाई गेट से तुवन मंदिर के सामने तक डिवाइडर बना है। कुछ दूरी आगे चलने के बाद डिवाइडर आरंभ होकर वर्णी चौराहे तक है। इसके आसपास बने फुटपाथ पर जगह-जगह अतिक्रमण हो गया है। जिस कारण राहगीरों को मुख्य सड़क के किनारे चलना पड़ता है। उस समय स्थिति और भी विकट हो जाती है जब डिवाइडर के एक ओर छुट्टा पशु झुंड बनाकर बैठे या विचरण कर रहे हों। ऐसे में यातायात प्रभावित होने लगता है। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीरों को निकलना मुश्किल हो जाता है, उसे दुर्घटना का शिकार होने की चिंता सताने लगती है। नगर पालिका इसका कोई ठोस हल नहीं ढूंढ सकी है। विभाग ने जो कैटल कैचर छुट्टा जानवरों को पकड़ने के लिए खरीदा है, वह भी बेकार साबित हो रहा है। इसका कारण साफ है कि पशुओं को कैटल कैचर से पकड़ने के बाद छोड़े जा रहे हैं। उसे ग्रामीण वापस नगर की ओर भेज रहे हैं। इस तरह नगर पालिका का वाहन की आवाजाही पर खर्च हो रहा डीजल फिजूल खर्च साबित हो रहा है।
विज्ञापन

......
पशु पालक भी अपनी जिम्मेदारी समझें
नगर पालिका की ओर से प्रतिदिन वाहन की क्षमता के अनुसार छुट्टा पशुओं को पकड़कर उन्हें नगर सीमा से बाहर किया जा रहा है। यदि पशुपालक अपने जानवर बांधने लगे तो इस समस्या से काफी हद तक निपटा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके लवानिया
मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक
नगर पालिका परिषद, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed