फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   14 corona positve found include bride bridegroom

दूल्हा-दुल्हन, सास, जेठ-जेठानी समेत 14 संक्रमित

Tue, 14 Jul 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
14 corona positve found include bride bridegroom
coronavirus-case - फोटो : coronavirus-case
ललितपुर/तालबेहट। सोमवार को तालबेहट में कोरोना से दूल्हा-दुल्हन, जेठ-जेठानी, सास, ताई, रिश्तेदार व पड़ोसी महिला, शहर के मोहल्ला सरायपुरा निवासी तीन, ब्लॉक बार के कैलगुवां निवासी एक व्यक्ति व मध्यप्रदेश से प्रसव को आई महिला समेत 14 संक्रमित मिले हैं। इनमें नौ तालबेहट के हैं। सभी को तालबेहट के एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया है। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 57 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना का कहर रफ्तार पकड़ रहा है। मरीज के परिजन और संपर्क वाले ही संक्रमित हो रहे हैं। सोमवार को तालबेहट के मोहल्ला तिवरयाना निवासी एक परिवार व पड़ोसी महिला समेत नौ लोग संक्रमित हुए हैं। मोहल्ला तिवरयाना निवासी 28 वर्षीय व्यक्ति की शादी 29 जून को हुई थी, इसकी बारात झांसी जिले के मोंठ अंतर्गत के ग्राम भांडेर गई थी। दूल्हे के एक फूफा के लड़के की 34 वर्षीय पत्नी को बुखार आने के कारण अस्पताल लाया गया। जहां पर थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान कोरोना के लक्षण पाए गए। इस पर सैंपल लेकर जांच की गई। जांच में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इसके बाद विभाग ने इनकी ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली। स्वास्थ्य विभाग ने मोहल्ले में सर्वे कर लक्षण खोजे, इस दौरान थर्मल स्क्रीनिंग में लक्षण पाए गए। इसके अलावा संपर्क में आने वालों की जांच की गई। इसमें 40 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। जांच में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें दूल्हा-दुल्हन व परिवार और एक पड़ोसी महिला समेत नौ लोग संक्रमित पाए गए। अब स्वास्थ्य विभाग इन सभी संक्रमितों की कुंडली खंगालने की तैयारी कर रहा है। सभी की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में शामिल नौ संक्रमित
कस्बा तालबेहट के मोहल्ला तिवरयाना निवासी 28 वर्षीय दूल्हा, 22 वर्षीय दुल्हन, दूल्हे की 64 वर्षीय मां, 80 वर्षीय ताई, 39 वर्षीय भाई, 35 वर्षीय भाभी, 45 वर्षीय बुआ के लड़का, एक 17 वर्षीय लड़की व 44 वर्षीय पड़ोसी महिला भी संक्रमित पाई गई है। सभी को तालबेहट के एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
चार अन्य मिले कोराना संक्रमित
सोमवार को चार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें शहर के मोहल्ला सरायपुरा निवासी 52 वर्षीय, 48 वर्षीय और 47 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम कैलगुवां निवासी 23 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है।
चंदेरी निवासी गर्भवती महिला निकली पॉजीटिव
समीपवर्ती मध्य प्रदेश के जिला अशोक नगर अंतर्गत चंदेरी निवासी एक 23 वर्षीय महिला प्रसव कराने के लिए जिला महिला अस्पताल आई, जहां चिकित्सकों ने थर्मल स्क्रीनिंग में लक्षण मिलने पर कोविड-19 की जांच कराई। गर्भवती महिला की ट्रू- नॉट मशीन से जांच करने पर पॉजीटिव रिर्पोट आई। कनफरमेट्री किट से कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि संक्रमित महिला को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर किया गया है।

सोमवार को जिले में चौदह में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें एक शादी में शामिल हुए एक परिवार के आठ लोग और पड़ोसी महिला संक्रमित हुई है। सभी को उपचार के लिए तालबेहट एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed