फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   गर्मी में सावधान रह कर करें बीमारियों से बचाव

गर्मी में सावधान रह कर करें बीमारियों से बचाव

Tue, 14 May 2019 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
गर्मी में सावधान रह कर करें बीमारियों से बचाव
तेज गर्मी कर सकती है बीमार
विज्ञापन

ललितपुर। तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में जरा सी लापरवाही से बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। गर्मी से बचाव न करने पर तेज बुखार, खुजली और अन्य बीमारियां हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि गर्मी के सीधे संपर्क में न रहे।
धूप की तपन के साथ ही पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम 26 तापमान डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ऐसी ही स्थिति लगभग एक सप्ताह से है। इस मौसम में गर्मी का तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो पारा बढ़ने के साथ-साथ तपन भरी गर्मी में लू लगने का खतरा बढ़ सकता है। इससे बड़ों के अलावा बच्चे अधिक प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय द्विवेदी ने बताया कि ऐेसे मौसम में उल्टी, बुखार, सिरदर्द व दस्त होने की अधिक संभावना होती है। प्रभावित लोगों को उल्टी, हाथ पैर दर्द, तेज बुखार जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इससे निपटने के लिए लोगों को गर्मी के सीधे संपर्क में नहीं रहना चाहिए। अन्यथा बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए बीमारियों से बचाव करने के लिए सावधानी बरतें। गर्मी के मौसम में बच्चों केे लू से बचाएं। साथ ही अधिक आवश्यकता होने पर ही धूप में निकलें। साथ ही गर्मी से बचाव करने के लिए पूरी तैयारी से रहें। संतुलित आहार लेते रहें। इसके अलावा शादियों में वासे खाने व अन्य भोजन से बचाव करने की अधिक आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह करें बचाव
- गर्मी के मौसम में फुल कपड़े पहनें।
- बाहर जाते समय खुले में रखीं वस्तुओं के सेवन करने से बचें।
- शुद्ध भोजन करें। बासा मावा व पनीर खाने से बचें।
- घर से बाहर निकलते समय गर्मी से बचाव करें।

गर्मी के मौसम में प्याजु व आम के पना का सेवन करें। एक दम ठंडा पानी न पिएं। शादी समारोह में ताजा खाना लें।
- डॉ. अमित चतुर्वेदी, वरिष्ठ फिजीशियन, जिला अस्पताल

इस मौसम में गर्मी से बचाव करें। समय-समय पर अधिक पानी पीते रहें। यदि बच्चों के साथ घर से बाहर जा रहे हैं तो पानी लेकर जाएं। फुल कपड़े पहनें, कानों को ढककर ही घर से बाहर जाएं। अधिक आवश्यकता पर ही धूप में निकलें। बाहर के दूषित भोजन के सेवन करने से बचें।
डॉ. विजय द्विवेदी, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed