{"_id":"5cbb76e8bdec22141e224dd0","slug":"131555789544-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला मंडी में सड़कों पर हो रहा व्यापार, बाहर रोड पर लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला मंडी में सड़कों पर हो रहा व्यापार, बाहर रोड पर लग रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गल्ला मंडी में सड़क पर व्यापार से लगता है जाम
ललितपुर। गेहूं व चना की फसल कटने के बाद अब गल्ला मंडी में आवक बढ़ गई है। रोज सैकड़ों किसान मंडी में अनाज लेकर पहुंच रहे हैं। मंडी परिसर में बाहर सड़क की ओर कुछ दुकानें हैं इन पर व्यापार होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। इससे गल्ला मंडी के बाहर जाम लग रहा है।
रबी की फसल कटने के बाद गल्ला मंडी में गेहूं व चना की आवक एक दिन में 25 से 30 हजार क्विंटल तक हो रही है। किसान यह अनाज ट्रैक्टरों में लादकर मंडी पहुंच रहे हैं। मंडी में दो प्रवेश द्वार होने के साथ ही डिवाइडर के दोनों ओर आने-जाने के लिए सड़क है, लेकिन मंडी के भीतर परिसर में जाने वाली बाईं ओर की सड़क पर व्यापारी दुकानों व चबूतरों से बाहर सड़क पर अनाज के बोर रखकर कारोबार कर रहे हैं, जिससे सड़क जाम रहती है और इससे निकलना नामुमकिन हो जाता है। ऐसे में ट्रैक्टरों व ट्रकों के गल्ला मंडी में जाने के लिए सिर्फ दाईं ओर वाला रास्ता बचता है, जबकि इस रास्ते पर पहले से मौजूद ट्रैक्टर व ट्रक आदि खड़े रहते हैं। इसी सड़क से ट्रैक्टरों का आना और जाना भी लगा रहता है। यदि कोई ट्रैक्टर व ट्रक फंस जता है तो घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन द्वारा यहां पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी या पुलिस बल की तैनाती नहीं किए जाने से आए दिन यहां जाम की स्थिति से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
मंडी समिति के सचिव पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि इस समय अनाज की आवक बढ़ गई। उनके पास सुरक्षा गार्ड व स्टाफ पर्याप्त नहीं है, जिससे अधिक दिक्कत आ रही है। जिलाधिकारी स्तर से मंडी समिति में स्टाफ की मांग के लिए शासन को पत्राचार किया गया है। जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस की मदद ली जा रही है।