फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आधार लिंक कराने में रूचि नहीं ले रहे मेडीकल संचालक

आधार लिंक कराने में रूचि नहीं ले रहे मेडीकल संचालक

Sat, 14 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
आधार लिंक कराने में रूचि नहीं ले रहे मेडीकल संचालक
आधार लिंक कराने में रुचि नहीं ले रहे मेडिकल संचालक
विज्ञापन

- शासन ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए उठाया कदम
- चार महीने में मात्र बीस ने ही कराया दस्तावेज जुड़वाए
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिले में दवा विक्रेता अपने दस्तावेजों को आधार से लिंक कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। पिछले चार माह में केवल बीस दुकान संचालकों ने ही आधार लिंक कराने में दिलचस्पी दिखाई है जबकि इनकी संख्या जिले में 312 है। इनमें 107 थोक व 205 फुटकर विक्रेता हैं। इससे शासन की फर्जीवाड़ा पर अंकुश लगाने की मंशा पर पानी फिर रहा है।
शहर में एक ही फार्मासिस्ट के लाइसेंस से कई मेडिकल स्टोर संचालित किए जाने, फार्मासिस्ट द्वारा लाइसेंस किराए पर देने एवं खुद कहीं अन्य नौकरी करने के गोरखधंधे पर लगाम कसने के लिए सभी मेडिकल स्टोर के फार्मासिस्ट/ संचालक को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजनांतर्गत नए फार्मासिस्टों के लाइसेंस के साथ ही पुराने लाइसेंस धारकों को भी औषधि नियंत्रण विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एक फार्मासिस्ट के नाम से एक ही मेडिकल स्टोर का पंजीकृत होगा। इसमें मेडिकल स्टोर होलसेल व फुटकर का ऑनलाइन ब्योरा दर्ज किया जाएगा। जिससे मेडिकल स्टोर के फर्जीवाड़ा पर नियंत्रण हो सकेगा, लेकिन संबंधित अधिकारियों की दरियादिली के कारण इस कार्य में तेजी नहीं आ रही है। जिसके चलते जनपद में केवल अभी तक 15 मेडिकलों के ही आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन से लिंक हो सके हैं।
विज्ञापन

----------
यह कागज जोडे़ जाएंगे
योजना के तहत अब दुकान के प्रोपराइटर एवं पार्टनर का आधार कार्ड, फोटो, फार्मासिस्ट का रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस, नवीनीकरण रसीद, आधार कार्ड, फोटो, घोषणा पत्र, किराया नामा, दुकान का नक्शा, दुकान की फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों को ऑनलाइन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
ये हैं मेडिकल खोलने के मानक
मेडिकल स्टोर खोलने के लिए 110 वर्ग फिट जमीन की आवश्यकता होती है। साथ ही एक फार्मासिस्ट,डिजीटल हस्ताक्षर स्किन कर अपलोड करना, प्रोपराइटर व फार्मासस्टि के दोनों के सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र, एक फ्रिज, कामर्शियल बिजली कनेक्शन, फर्नीचर, आदि की आवश्यकता होती है।

-----------
संचालकों को किया जा रहा जागरूक
मेडिकल संचालकों को दस्तावेजों को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए जागरूक किया जा रहा है साथ ही नए मेडिकल खोलने वालों को ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है।
- उमेश भारती
आषधि निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed