{"_id":"59c2cc354f1c1bac688b59f2","slug":"131505938485-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सड़कों को खराब कर रहे जल व बिजली विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सड़कों को खराब कर रहे जल व बिजली विभाग
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल व बिजली विभाग ने बदहाल की सड़कें
ललितपुर। कोढ़ और उसमें खाज का मुहावरा शहर की सड़कों पर चरितार्थ हो रहा है। पहले से ही सड़कों की गुणवत्ता ठीक नहीं थी, अब रही सही कसर जल और बिजली विभाग ने पूरी कर दी। बिजली विभाग ने अंडरग्राउंड लाइन बिछाने के लिए जगह-जगह सड़कें मशीन से काट दी हैं। वहीं, अब जल संस्थान भी सड़कों को खोदने में जुट गया है।
नगर पालिका परिषद ने लाखों रुपये की लागत से गली-मुहल्लों में सीसी सड़कों का जाल बिछाया है। लेकिन, अधिकांश सड़कों की गुणवत्ता खराब होने से वे लंबे समय तक टिक नहीं पा रही हैं। यही हाल पूर्व में डाले गए पेबर ब्रिक्स की सड़कों का हो गया है। किसी तरह इलाकाई लोग इन सड़कों से आने-जाने का रास्ता बनाए थे कि बिजली और जल विभाग ने सड़कों को काटना शुरू कर दिया है। मुहल्ला तालाबपुरा में अंडरग्राउंड लाइन डालने के लिए मशीन से सीसी रोड काटा जा रहा है तो गांधीनगर, नई बस्ती में जल संस्थान ने नए संयोजन देने एवं पेयजल की बर्बादी को रोकने के लिए सड़कों को खोदना शुरू कर दिया है। जिससे स्थानीय नागरिकों में असंतोष पनप रहा है। उधर, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार अरूण ने जल संस्थान के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि सड़कें खोदने से लोगों को आने जाने में असुविधा हो रही है। इस संबंध में निवर्तमान पार्षदों ने भी शिकायत की है। उन्होंने लौटती डाक से सड़कें खोदने के पीछे की मंशा स्पष्ट करने को कहा है। यह भी कहा कि जो सड़कें खोदी जा रही हैं, उन्हें यथास्थिति में क्यों नहीं किया जा रहा है? हालांकि इस संबंध में जल संस्थान ने किसी तरह का जवाब नगर पालिका परिषद को नहीं दिया है। जिससे स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
बिजली विभाग भी कर रहा मनमानी
नगर पालिका परिषद के अधिकारी अंडरग्राउंड लाइन डालने के लिए काट रहे सड़कों पर गहरी नाराजगी प्रकट कर चुके हैं। बिजली विभाग ने अभी तक नगर पालिका परिषद को काटी गई सड़कों का ब्योरा व वर्तमान की स्थिति से अवगत नहीं कराया है। इस स्थिति में नगर पालिका परिषद को नागरिकों के गुस्से को झेलना पड़ रहा है।