फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   13 people case for fighting

मारपीट के मामले में 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 09 Feb 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
13 people case for fighting
ललितपुर। शहर कोतवाली समेत अन्य थाना क्षेत्रों में लाठी-डंडों से मारपीट की घटनाएं दर्ज की गईं। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 15 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला नेहरूनगर निवासी सलमा बेगम पत्नी आजाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर पर थी। इसी दौरान उसके पति आजाद कोचिंग पढ़ाने के लिए घर से निकले। विपक्षी कमलेश पत्नी विक्रम, अकल पत्नी आराम सिंह, मुन्नालाल, आधार सिंह, आराम सिंह व विक्रम सिंह अपने दो-तीन अज्ञात साथियों के साथ आए और गॉलीगलौज कर मारपीट कर बाइक तोड़ दी। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए, जिन्होंने आकर बीच-बचाव किया। इस पर विपक्षी बाद में देखने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष की थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम वसुआ निवासी कमलेेश पत्नी विक्रम की तहरीर पर पुलिस ने आजाद पुत्र हेमंत समेत दो के खिलाफ गॉली- गलौज कर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह मोहल्ला नेहरुनगर में गाली-गलौज कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने बेबी पत्नी कदीर की तहरीर पर मुहम्मद शाहरुख, वीरु, छोटू पुत्रगण जान मुहम्मद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम जीरोन में गाली-गलौज कर मारपीट करने के मामले में धन सिंह पुत्र स्वरुप की तहरीर पर कमलेश पुत्र हरवंश अहिवार समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed