फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   13 booked in loot

सोने चांदी के जेवरात व चालीस हजार लूटने में तेरह पर मुकदमा

Wed, 09 Jun 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
13 booked in loot
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिरधा चौकी के ग्राम मैनवार में ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात व 40 हजार रुपये लूटने एवं घर लौटे परिजनों के रोकने पर मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 11 नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिरधा पुलिस चौकी के ग्राम मैनवार निवासी हरीराम पुत्र परमा अहिरवार ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चार दिसंबर 2020 को वह अपने पुत्र व पत्नी का इलाज कराने के लिए घर में ताला लगाकर ललितपुर गया था। जब वह शाम को करीब सात बजे घर लौटा तो देखा कि उसके घर का ताला तोड़कर उसके ही गांव के रामदास, अनंतराम उर्फ वकील, विजय, हरीशकर, आशाराम, सुखनंदन, राममिलन, रामकिशन, राहुल, यशपाल के अलावा ग्राम बारौन निवासी बालचंद एवं दो अज्ञात व्यक्ति हाथों में लाठियां व कुल्हाड़ी लेकर उसके घर के अंदर घुसे हुए थे। उसके घर के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर वह लोग उसमें रखे हुए सोने-चांदी के जेवरात और नकद 40 हजार रुपये ले जा रहे थे। इसी दौरान उसने व उसके पुत्र अनंतराम, कोमल और ओमप्रकाश ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने लाठी, कुल्हाड़ी व बंदूक की बटों से उसके साथ मारपीट कर दी। वह लोग जेवरात और नकदी लेकर भाग गए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए, लेकिन उन लोगों की दबंगई के चलते कोई भी बात कहने से डरता है। उसने थाने में जाकर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। अब कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed