{"_id":"5cd71749bdec22070d459638","slug":"121557600073-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राख से हो रहा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राख से हो रहा नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राख से हो रहा खेतों को नुकसान
ललितपुर। भारतीय किसान संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बिजली बनने के दौरान राख उड़ने से हो रहे खेतों के नुकसान पर रोक लगाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि किसानों के खेतों में राख से नुकसान हो रहा है। राख को पानी के स्रोतों में डाले जाने से सिंचाई के संसाधन खत्म हो सकते हैं। उन्होेंने बताया कि विकासखंड जखौरा के दैलवारा ग्राम में किसानों को खेतों में पानी देने व जानवरों को पानी पीने के लिए गांव के नाले पर एक चेकडैम बनाया गया है, जिसका निर्माण ग्राम पंचायत ने 15 लाख रुपये से कराया था। अब इसे राख डालकर बंद किया जा रहा है। उन्होंने राख पर रोक लगवाने की मांग की है। ज्ञापन पर भारतीय किसान संघ के उपाध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला, बाबूलाल दुबे, विक्रम सिंह, लल्लूराम, हरेंद्र सिंह, सोहन लाल विश्वकर्मा, दयाली राम, संतोष, सुनील मालवीय, दयाराम अहिरवार, राजाराम, शशि मोहन, चंद्रपाल व करन सिंह बुंदेला आदि के हस्ताक्षर थे।