फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बोर्ड परीक्षा के केंद्रों की संख्या घटी, परीक्षार्थी बढ़े

बोर्ड परीक्षा के केंद्रों की संख्या घटी, परीक्षार्थी बढ़े

Sun, 19 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के केंद्रों की संख्या घटी, परीक्षार्थी बढ़े
बोर्ड परीक्षा के केंद्रों की संख्या घटी, परीक्षार्थी बढ़े
विज्ञापन

ललितपुर।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा वर्ष 2018 06 फरवरी से 10 मार्च तक होनी है। बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों का चयन कर लिया गया है। विगत वर्ष जनपद में कुल 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, लेकिन इस बार 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा अधिकतम केंद्रों पर विद्यालय की धारण क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित कर दिए हैं, जबकि परीक्षार्थियों की संख्या में विगत वर्ष से सापेक्ष 2,900 से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। परीक्षार्थियों में बढ़ोतरी और केंद्रों की संख्या में हुई कमी अव्यवस्था का कारण बन सकते हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2018 के लिए परीक्षा केंद्रों की जो सूची जारी की गई है। उसके अनुसार ललितपुर तहसील क्षेत्र में 14, तहसील पाली क्षेत्र में 06, तहसील महरौनी क्षेत्र में 09, मड़ावरा तहसील क्षेत्र में 03 और तालबेहट तहसील क्षेत्र में 07 विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जनपद के इन कुल 39 केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें 6 राजकीय विद्यालय, 11 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय और 22 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इस वर्ष जीआईसी माताटीला व जीआईसी जखौरा केे परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है, क्योंकि यहां पर चारदीवारी नहीं है और जैन सुधासागर बालिका इंटर कॉलेज में कैमरे की सुविधा नहीं होने के कारण केंद्र नहीं बनाया गया है। इनके साथ ही सरस्वती मंदिर बालिका हाईस्कूल मड़ावरा, सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल पाली, पटेल ग्रामोत्थान बालिका इंटर कॉलेज बनयाना, वीणा वादिनी बालिका इंटर कॉलेज तेरई फाटक और सरस्वती ज्ञान मंदिर बालिका इंटर कॉलेज आजादपुरा को इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया था। इनके स्थान पर बाबूलाल सतभैया इंटर कॉलेज नाराहट, अटल विद्या मंदिर हाईस्कूल पिसनारी बाग, राजकीय हाईस्कूल दैलवारा, राजकीय आश्रम पद्धति तालबेहट और आचार्य विद्यासागर बालिका हाईस्कूल मड़ावरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं, इस वर्ष परिषद ने तीन परीक्षा केंद्र कम बनाए गए हैं, जबकि परीक्षार्थियों की संख्या में विगत वर्ष के सपेक्ष 2,883 परीक्षार्थियों की बढ़ोतरी हुई है। इससे केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की समस्या बन सकती है और सुविधा पूर्ण परीक्षा संपन्न कराना एक चुनौती बन सकता है। हालांकि 20 नवंबर तक समस्त विद्यालयों से आपत्ति मांगी गई है, इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण करके 25 नवंबर तक अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


2,883 अधिक परीक्षार्थी देगें परीक्षा
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के आंकड़ों के अनुसार हाईस्कूल के संस्थागत व व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं दोनों मिलाकर कुल 24,125 परीक्षार्थी हैं और इंटरमीडिएट में संस्थागत व व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं दोनों मिलाकर कुल 14,695 परीक्षार्थी हैं। वहीं, विगत वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो हाईस्कूल में कुल 22,195 और इंटरमीडिएट में कुल 13,742 परीक्षार्थी थे। दोनों वर्ष के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष हाईस्कूल में 1,930 और इंटरमीडिएट में 953 परीक्षार्थी यानी कुल 2,883 परीक्षार्थियों की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों को बैठाने के लिए नहीं जगह
वर्तमान में जारी परीक्षा केंद्रों को लेकर समस्त विद्यालयों से 20 नवंबर तक आपत्ति मांगी जा रही है। इसके क्रम में अभी अनेकों विद्यालयों से अपनी आपत्ति दे दी है, इसमें सबसे अधिक आपत्तियां परीक्षार्थियों की संख्या को लेकर है। विद्यालय की धारण क्षमता से काफी अधिक परीक्षार्थी आवंटित कर दिए हैं। श्री छत्रशाल जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली बालक-बालिका का स्वकेंद्र बना है। विद्यालय की धारण क्षमता 450 है, जबकि इसके सापेक्ष हाईस्कूल में 591 परीक्षार्थी आवंटित किए गए है, 141 परीक्षार्थी अधिक है। इसी तरह सीवी गुप्ता इंटर कॉलेज महरौनी में 500 की धारण क्षमता के सापेक्ष हाईस्कूल में लगभग दो गुना यानी 959 परीक्षार्थी आवंटित हैं। इंटर कॉलेज बांसी में 650 के धारण क्षमता के सापेक्ष हाईस्कूल में 998 परीक्षार्थी, जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली में 500 के सापेक्ष हाईस्कूल में 736 परीक्षार्थी, राजकीय इंटर कालेज बार में 700 के सापेक्ष हाईस्कूल में 1,064 परीक्षार्थी, रानी लक्ष्मीबाई हाईस्कूल हंसारकलां में 400 के सापेक्ष हाईस्कूल में 700 परीक्षार्थी, राजकीय हाईस्कूल में 150 के सापेक्ष हाईस्कूल में तीन गुना यानि 427 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा भी एक दर्जन से अधिका विद्यालय हैं, जिन्होंने क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित करने के संबंध में आपत्ति दर्ज कराई है। इसके अलावा सरस्वती विद्यालय मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी ऐसा विद्यालय है, जहां पर 750 परीक्षार्थियों की धारण क्षमता है, जबकि इसमें क्षमता से 589 परीक्षार्थी कम आवंटित किए गए हैं इस केंद्र पर 260 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed