फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शोभायात्रा के साथ हुआ नेहरु महाविद्यालय स्वर्ण जयंती महोत्सव का शुभारम्भ

शोभायात्रा के साथ हुआ नेहरु महाविद्यालय स्वर्ण जयंती महोत्सव का शुभारम्भ

Fri, 06 Oct 2017 01:39 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा के साथ हुआ नेहरु महाविद्यालय स्वर्ण जयंती महोत्सव का शुभारम्भ
शोभायात्रा के साथ नेमवि स्वर्ण जयंती महोत्सव का आगाज
विज्ञापन

ललितपुर।
नेहरू महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती महोत्सव का शुभारंभ हो गया। बृहस्पतिवार को श्रीतुवन मंदिर प्रांगण से महाविद्यालय परिसर तक शहर के मुख्य मार्ग पर स्मरणीय शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण के संदेशों को यथार्थ रूप में देने के लिए छात्र-छात्राओं ने कला कौशल की प्रस्तुति दी।
शोभायात्रा का शुभारंभ श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में महाविद्यालय के समस्त इकाईयों के छात्र-छात्राओं के साथ ऐतिहासिक महापुरुषों व बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत के जीवान्त लोक संस्कृति को समेटे हुए चल रही थी, जो महाविद्यालय के 50 वर्षों के विकास को दर्शा रही थी और साथ ही स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण के संदेशों को यथार्थ रुप में धरातल पर प्रस्तुत करते हुए छात्र-छात्राएं अपनी कला कौशल की प्रस्तुति कर रहे थे। इस दौरान सौहार्द व भाईचारे की संस्कृति में समेटे स्वयं सेवी संस्थाएं जड़िया फैन्स क्लब, दिगंबर जैन पंचायत, गुरु सिंह सभा, फैण्ड्स क्लब एवं इण्टैक द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया। इस शोभायात्रा में नेमवि की गठित स्वच्छता टीम एवं एनसीसी कैडिटों, एनएसएस कैडिटों समेत खेल छात्र-छात्राओं का योगदान सराहनीय रहा। शोभायात्रा महाविद्यालय पहुंची जहां पर महाविद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि के रुप में पधारे राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने महाविद्यालय में नवनिर्वित स्वर्ण जयंती सांस्कृतिक मंच का पाठ-पूजन कर विधिवत लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य राज्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं का आवाह्न किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह त्याग, सेवा व समर्पण की प्रतिमूर्ति बनकर देश और विदेश में ललितपुर जनपद सहित उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करें। महाविद्यालय अपने आप में गौरवशाली इतिहास को समेटे हुए है। जिस तरह से छात्र-छात्राओं ने इस शोभायात्रा के दौरान धैर्य व अनुशासन का परिचय दिया है वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि मैं महाविद्यालय की हर समस्या का निराकरण कराने में सहयोग प्रदान करुंगा। इसी क्रम में सदर विधायक कुशवाहा ने कहा कि महाविद्यालय के 50वें वर्ष में प्रवेश करने पर मैं सभी प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों, महाविद्यालय प्रशासन एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें देता हूँ और महाविद्यालय के विकास हेतु महाविद्यालय में अतिथि गृह के निर्माण हेतु विधायक निधि से सहयोग प्रदान करुंगा। प्रबन्ध समिति के मंत्री व प्रबन्धक प्रदीप चौबे ने कहा कि महाविद्यालय अपने स्वर्णिम 50वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है, जो हम सभी के लिए गौरव की बात है। महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1968 से वर्तमान तक जिन हमारे बुर्जुग साथियों ने महाविद्यालय के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है उसे आज याद करना आवश्यक है, इन्हीं के अथक प्रयासों से महाविद्यालय विकास के पथ पर उत्तरोत्तर अग्रसर है। उन्होंने महाविद्यालय के सम्पूर्ण इतिहास पर विस्तृत प्रकाश डाला और स्वर्ण जयन्ती महोत्सव के विस्तृत कार्यक्रम कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की है। इसी संबोधन के क्रम में महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष प्रभात दीक्षित, प्रबन्ध समिति के उप प्रबंधक हरदयाल सिंह लोधी, वरिष्ठ प्रबंध समिति के सदस्य मुरारीलाल जैन व अषोक गोस्वामी समेत पूर्व प्राचार्य डा.आरएन यादव, संस्कृत विभागाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह लोधी, पूर्व उप मंत्री गुलाम मुहम्मद गामा, वरिष्ठ सदस्य जगदीष सिंह लोधी, रामेश्वर सड़ैया, हरीराम निरंजन आदि ने संबोधित करते हुए महाविद्यालय के शैक्षिक वातावरण और अनुशासन की तारीफ करते हुए समस्त छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वर्ण जयंती समारोह की शुभकामनाएं दी है। इस दौरान मुख्य रुप से पूर्व सांसद सुजान सिंह बुन्देला, हरवचन सिंह, वासुदेव सिंधी, संतोश शर्मा, हरीबाबू शर्मा, आदित्य नारायण बबेले, राजेश लिटौरिया, लक्ष्मण प्रसाद, हरीराम निरंजन, बब्बूराजा, अरविंद नायक, मनमोहन जड़िया, उदित रावत, रघुवीर शरण तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, भगवत दयाल सिंधी, महेंद्र पाराशर, शरद खैरा, प्रदीप गुप्ता, विलास पटैरिया, अजय, गोविन्द व्यास, ऋषि चौबे, मोहसिन पठान, रिक्की खां, रामकृष्ण साहू समेत महाविद्यालय स्टाफ से डॉ. आशा साहू, डॉ. पंकज शर्मा, ऊशा पाठक, अनिल सूर्यवंशी, हरीश चंद्र, संजीव, सुधाकर उपाध्याय, सुभाष जैन, रामकुमार रिछारिया, सूबेदार यादव, प्रीति सिरौठिया, कविता पैजवार, रिचा साहनी, रिचा राज सक्सेना, निधि खरे, श्वेता आनंद, अंकित चौबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed