फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   12 sample send for test

बाहर से आए 12 लोगों के सेंपल जांच को भेजे

Sun, 03 May 2020 10:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
12 sample send for test
ललितपुर। जनपद को कोरोना वायरस से बचाने के लिए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट बना हुआ है। बाहर से आने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। रविवार को 12 व्यक्तियों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। वहीं 14 लोगों को क्वारंटीन सेंटर में ठहराया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के चारों ओर सीमाओं से सटे सभी जनपदों में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इससे जिला प्रशासन सख्त बना हुआ है। सीमा पर सख्त पहरा है। बाहर से आने वाले लोगों की सूचना मिलने पर कुंडली खंगाली जा रही हैै। लक्षण की खोज के लिए थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। इस दौरान लक्षण पाए जाने पर सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। इसीक्रम में स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 12 व्यक्तियों के सैंपल लेकर जांच को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे हैं। इसके अलावा 14 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। शुक्रवार को भेजे गए 40 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। हालांकि, अभी 29 की रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन

बाहर से आने वालों की सूचना मिलने पर लगातार सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। रविवार को 12 लोगों के सैंपल भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. प्रताप सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed