फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शिक्षकों ने बीएसए को दिया आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

शिक्षकों ने बीएसए को दिया आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

Thu, 27 Sep 2018 02:09 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने बीएसए को दिया आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
शिक्षकों ने बीएसए को दिया आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने लंबे समय से की जा रही प्रतिकर अवकाश स्वीकृत किए जाने, वेतन अवशेष स्वीकृत कराए जाने, विलंब के लिए कर्मचारियों स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई समेत आठ सूत्रीय विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि शिक्षकों को अवकाश के दिनों में कार्य करने के एवज में प्रतिकर अवकाश स्वीकृत किया जाए। जिन शिक्षकों के समस्त प्रमाण पत्रों का सत्यापन हो चुका है, उनके वेतन अवशेष भुगतान के लिए पत्र निर्गत किए जाएं। चयन वेतनमान स्वीकृत के लिए शिक्षकों की पत्रावलियां बीएसए कार्यालय में लंबे समय से लंबित हैं, जिन्हें शीघ्र स्वीकृत कराया जाए और विलंब के लिए दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण्सा प्राप्त कर कार्रवाई की जाए। शिक्षकों की 41 हजार भर्ती में नवनियुक्ति शिक्षकों की सेवा पंजिकाओं के बनाने के लिए ब्लॉक बार तिथि निर्धारित की जाए। साथ ही उनके प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए बोर्ड विश्वविद्यालय को पत्र भेजे जाएं7 मान्यता प्राप्त शिक्षक संघों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण किया जाए। बीएसए कार्यालय व ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर कार्यरत समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति पूरे समय सुनिश्चित की जाए। शिक्षक, शिक्षिकाओं द्वारा चिकित्सीय अवकाश पूर्व में स्वीकृत कराए जाने पर उनका वेतन किसी दशा में न रोका जाए। संघ ने आठ सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की है। ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया, जिला मंत्री अरुण गोस्वामी, अशोक श्रीवास, विनय रजक, यूनुस खान, रमेश बाबू, बनवारी सिंह सेंगर, मनोज शर्मा, मनोज नरवरिया, जनदिन शुक्ल, अनूप सैनी, संजय सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed