फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सकारात्मक: डाकघरों में होगी बैंकिग सुविधा का शुभारंभ

सकारात्मक: डाकघरों में होगी बैंकिग सुविधा का शुभारंभ

Sun, 12 Aug 2018 03:16 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
सकारात्मक: डाकघरों में होगी बैंकिग सुविधा का शुभारंभ
डाकघरों में होगा बैंकिंग सुविधा का शुभारंभ
विज्ञापन

21 को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का प्रधान डाकघर में होगा शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। देश व्यापी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शुभारंभ 21 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक समारोह में किया जाना निश्चित हुआ है, इसके तहत देश के 650 जिलों को इस योजना से जोड़ा जाएगा, जिसमें प्रधान डाकघर ललितपुर को शामिल किया गया है। ललितपुर में इसका शुभारंभ प्रदेश के श्रम राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ द्वारा विधायक सदर रामरतन कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। उक्त जानकारी ब्रांच इंचार्ज अभिषेक सैनी ने देते हुए बताया कि डिजिटल बैंक को प्रोमेट करने के उद्देश्य से आपका बैक आपके द्वार पहुंचाने की योजना है, जिसके तहत देश के 650 जिलों में प्रधान डाकघर और उससे जुडे़ हुए एक लाख 55 हजार ब्रान्च लाभान्वित होगी। इसके लिए पोस्ट मेन और ग्रामीण सेवकों को बायोमेट्रिक डिवाईस के माध्यम से अंगूठे के साथ आधार लिंक कर एकाउंट जुडे़गा और क्वाईक कार्ड से खाते का संचालन होगा। उन्होंने बताया कि ललितपुर में जिला ब्रांच के रूप में प्रधान डाकघर के साथ तालबेहट उप डाकघर और शाखा डाकघर पवा कडेसरा बम्हौरीसर में यह सुविधा 21 अगस्त से जोड़ी जाएगी। इसके साथ ही प्रधान डाकघर के अतिरिक्त शहर के कटरा बाजार सिद्धि सागर और स्टेशन डाकघर में यह कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ललितपुर में इस कार्य हेतु 241 ग्रामीण डाक सेवकों एवं 12 पोस्टमैन सहित संबंधितों को प्रशिक्षित किया गया है। इस मौके पर बैक आफीसर संध्या कुशवाहा, पोस्ट फोरम में सदस्य अक्षय अलया, विनीत चतुर्वेदी, डिप्टी पोस्टमास्टर अजय कुमार सिंह, जिनेंद्र जैन, रवींद्र जैन, रवींद्र यादव, राकेश, रामानंद, जितेन्द्र कुमार, पवन सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed