फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कांग्रेस को सता में वापस लौटना है तो मां बेटे सड़क पर लड़े: उमा

कांग्रेस को सता में वापस लौटना है तो मां बेटे सड़क पर लड़े: उमा

Sun, 11 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस को सता में वापस लौटना है तो मां बेटे सड़क पर लड़े: उमा
कांग्रेस को सत्ता में वापस लौटना है तो मां-बेटे सड़क पर लड़ें
विज्ञापन

ललितपुर। केंद्रीय पेयजल और सफाई मंत्री उमा भारती का कहना है कि कांग्रेस सड़कों पर लड़ना भूल गई है, यदि उसे सत्ता में वापस लौटना है तो मां और बेटे को सड़क पर लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने सपा, बसपा के गठबंधन को कमजोर करार दिया।

उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने केवल आजादी के पूर्व संघर्ष किया है। इसके बाद तो सालों तक सत्ता का सुख भोगा है। वहीं, बीजेपी ने सड़क पर संघर्ष कर सत्ता हासिल की है, जब तक कांग्रेस सड़क पर उतरकर संघर्ष नहीं करेगी, तब तक वह एनडीए का सामना नहीं कर पाएगी। सोनिया गांधी द्वारा एनडीए को सत्ता से बाहर करने की चुनौती देने के जवाब में उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो गया है। दो चार सांसदों के साथ सदन में खड़े होकर कार्रवाई बाधित करने से विजय नहीं होगी, उन्हें राज्य जीतकर आना होगा। राहुल गांधी द्वारा विदेशों में दिए जा रहे बयानों पर उन्होंने तंज कसा कि राहुल गांधी को देश की सीमा की समझ नहीं है। वह हवाई जहाज से यात्रा करते हैं, जिससे उन्हें देश की सीमा की याद नहीं रहती है। मेघा फूड पार्क एवं केन बेतवा लिंक परियोजना के चालू नहीं होने के जवाब में उन्होंने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना में मध्य प्रदेश को जल बंटवारे पर ऐतराज है। उन्होंने शीघ्र ही मसला सुलझ जाने की बात कही। मेघा फूड पार्क शीघ्र ही धरातल पर साकार होने जा रहा है। इसकी सौगात जिले को मिल सकती है। विभिन्न राज्यों में मूर्तियां तोड़े जाने के जवाब में उन्होंने कहा कि हम इसकी निंदा करते हैं। जिले की बिगड़ी कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तो गायत्री प्रसाद प्रजापति के चुनाव प्रचार में गए थे तो रामवृक्ष पर कार्रवाई नहीं हो पाती है। जिले में ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा के भाग नहीं लेने पर उन्होंने कहा कि इसकी समीक्षा करेंगे। सपा, कांग्रेस गठबंधन पर उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से भाजपा के लिए वर्ष 2019 और 2022 का चुनाव आसान हो जाएगा। इन दलों के कार्यकर्ता एक दूसरे को वोट नहीं करने वाले हैं। चुनाव नहीं लड़ने पर उत्तराधिकारी किसे बनाने के जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहा, लेकिन यह नहीं कहा कि वह इस क्षेत्र से नहीं लड़ेगी। इन दोनों बातों में फर्क है। यहां से कौन उम्मीदवार होगा? इसका निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा। यह कोई राजकीय वसीयत थोड़े है कि उत्तराधिकार घोषित किया जाए। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर जंक्शन नहीं लिखे जाने के सवाल उन्होंने कहा कि रेलवे से संबंधित जो मसले हैं, उन्हें उपलब्ध कराएं, जिससे कि रेलवे अधिकारियों के साथ एक मार्च को होने वाली बैठक में रखा जा सके। गर्मी से पूर्व पेयजल से निपटने की योजना पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस पर काम कर रहा है। उधर, जिले के पदाधिकारियों ने भी उनसे मुुलाकात की, जिसमें नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रजनी साहू सहित कई भाजपा पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed