फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जीएम से पहले डीआरएम ने परखीं रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाएं

जीएम से पहले डीआरएम ने परखीं रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाएं

Fri, 02 Nov 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
जीएम से पहले डीआरएम ने परखीं रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाएं
डीआरएम ने परखीं रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाएं
विज्ञापन

झांसी-बीना खंड के निरीक्षण कर साफ-सफाई का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। रेलवे विभाग के इलाहाबाद जोन के रेल महाप्रबंधक का शुक्रवार को ललितपुर में संभावित दौरा होना है, जिसके चलते झांसी के मंडल रेल प्रबंधक ने एक दिन पहले बृहस्पतिवार को झांसी-बीना रेलवे सेक्शन का निरीक्षण किया और साफ-सफाई के साथ अन्य तकनीकी कार्यों को परखा।

मंडल रेल प्रबंधक झांसी एके मिश्रा ने बृहस्पतिवार को झांसी-बीना रेल खंड का निरीक्षण किया। उन्होंने ललितपुर-बीना सेक्शन में बिजरौठा रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेन से पहुंचकर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने बिजरौठा के स्टेशन प्रबंधक केएल चौधरी को स्टेशन की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण के लिए पांच हजार रुपये का नकद इनाम भी दिया। इसके बाद वह अन्य स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने प्लेटफार्म एक पर स्थित वेेटिंग रूम, कैंटीन, वेटिंग हॉल, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने वीआईपी रूम का भी निरीक्षण किया और इस रूम में और भी बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन के बाहर बुकिंग कार्यालय का बाहर से ही निरीक्षण किया। उन्होंने आरपीएफ थाना के आसपास भी सफाई व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं उन्होंने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर पहुंचकर नेहरू नगर की ओर बिछाई जाने वाली तीसरी रेल लाइन के बारे चर्चा की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। वहीं, स्थानीय अधिकारियों द्वारा नेहरू नगर क्षेत्र की ओर से फुट ओवरब्रिज से स्थानीय लोगों के निकलने के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने उक्त ओवरब्रिज को जीआरपी थाने के सामने स्टेशन से बाहर की ओर बढ़ाने का विकल्प के बारे संभावना पर चर्चा की। इसके बाद विशेष ट्रेन से आगासौद तक स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस मौके पर मंडलीय अधिकारियों के साथ ही रेल यातात निरीक्षक मेन लाइन झांसी के एके सिंह, रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी, स्टेशन प्रबंधक वीके वर्मा, विजय तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed