{"_id":"5bc78471bdec226939027a55","slug":"111539802225-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ष 2019 में रोपित किए जाएंगे अठारह लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ष 2019 में रोपित किए जाएंगे अठारह लाख पौधे
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लगाए जाएंगे अठारह लाख पौधे
- कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 2019 में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई। जिसमें अगले साल जिले में रोपे जाने वाले 18 लाख पौधों के लक्ष्य पर चर्चा की गई। डीएम मानवेंद्र सिंह ने समस्त विभागों को पौधरोपण की कार्ययोजना अभी से तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
आगामी वर्षाकाल 2019 में प्रदेश के अंदर कुल 22 करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा। जिसके तहत जनपद को 18, 29, 296 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पंद्रह अगस्त को एक ही दिन पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को आगामी वर्षाकाल के दौरान होने वाले पौधरोपण की कार्ययोजना अभी से तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में विभागवार पौधरोपण का आवंटन कर दिया गया है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता, प्रभागीय निदेशक ईश्वर दयाल, आरएस यादव, उप प्रभागीय वनाधिकारी, उप जिलाधिकारी तालबेहट आजाद भगत सिंह, एसडीएम धीरेंद्र प्रताप, घनश्याम वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह, अवनींद्र कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, डॉ रामअवतार भूमि संरक्षण अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी महरौनी देवेंद्र सिंह निरंजन, पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार सचान आदि उपस्थित रहे।