{"_id":"5baaa379867a55019a1f8ebb","slug":"111537909625-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों के परीक्षण को लगेंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों के परीक्षण को लगेंगे शिविर
Updated Wed, 26 Sep 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों के परीक्षण को लगेंगे शिविर
ललितपुर। राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के परीक्षण के लिए शिविर लगाने के लिए तिथि एवं स्थान निर्धारित किए गए हैं। उक्त शिविरों में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण (कृत्रिम अंग- श्रवण यंत्र, व्हील चेयर, वॉकिंग स्टिक्स, चश्मे, नकली दांत) एवं वरिष्ठजनों का चिन्हांकन किया जाएगा। इसके तहत तीन अक्टूबर को विकासखंड बिरधा के सामुदायिक भवन, चार अक्टूबर को विकासखंड जखौरा, पांच अक्टूबर को विकासखंड तालबेहट, छह अक्टूबर को विकासखंड बार, सात अक्टूबर को विकासखंड महरौनी, आठ अक्टूबर को विकासखंड मड़ावरा के सामुदायिक भवन में तथा नौ अक्टूबर को नगर पालिका परिषद, ललितपुर की नवीन तहसील में सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक निर्धारित तिथियों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में दिव्यांगजनों को परीक्षण के लिए आय प्रमाण पत्र (तहसील द्वारा निर्गत न होने पर विधायक/नगर पंचायत अध्यक्ष/ग्राम प्रधान/बीडीओ द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र), जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधारकार्ड एवं दिव्यांगता दर्शाती दो फोटो साथ में लाना आवश्यक होगा।