{"_id":"5b607db54f1c1b0c718b721b","slug":"111533050293-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण की राशि का भुगतान कराए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण की राशि का भुगतान कराए जाने की मांग
Updated Tue, 31 Jul 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय निर्माण की राशि का भुगतान कराएं
ललितपुर। विकासखंड बिरधा अंतर्गत ग्राम ऐरा निवासी ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण की राशि का भुगतान कराए जाने की मांग को लेकर डीएम को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें ग्राम पंचायत के एक जनप्रतिनिधि ने निजी पैसों से शौचालय निर्माण कर लेने व बाद में राशि का भुगतान कराए जाने के लिए कहा। जिस पर पीड़ितों ने निजी पैसों से शौचालयों का निर्माण करा लिया है। इसके अलावा कुछ शौचालय अधूरे पड़े हैं। इसका भुगतान कराए जाने की मांग करने पर अधिकारियों के पास भेजा जा रहा है। पीड़ितों ने निर्माण की राशि का भुगतान कराने की मांग की है। प्रार्थनापत्र पर कल्यान, भगवानदास, रविंद्र तिवारी, भरत लाल, संतोष, गब्बर, पार्वती, तुलसी, कल्लू के हस्ताक्षर बने हैं।