{"_id":"5b008c424f1c1be7408b695c","slug":"111526762562-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 दिन बाद भी नहीं हुआ गेंहूं क्रय का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 दिन बाद भी नहीं हुआ गेंहूं क्रय का भुगतान
Updated Sun, 20 May 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
21 दिन बाद भी नहीं हुआ गेहूं क्रय का भुगतान
ललितपुर। गेहूं क्रय केंद्रों पर कई किसानों का गेहूं खरीद के 15 से 20 दिन बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हो सका है। इसके चलते किसानों को अब अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्राम सिलगन निवासी एक किसान ने डीएम को ज्ञापन देकर 21 दिन पूर्व क्रय केंद्र पर गेहूं तुलाई कराने के बाद अब तक भुगतान नहीं कराए जाने की शिकायत की है। तहसील ललितपुर अंतर्गत ग्राम सिलगन निवासी भजनलाल पुत्र मंगल ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया है कि उसने कृषि उत्पादन मंडी समिति के अंतर्गत आने वाली दैलवारा साधन सहकारी समिति द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र पर 28 अप्रैल को 141 गेहूं की बोरी डाली गई थी, जिसका उसे एक लाख 23 हजार 22 रुपए 50 पैसे भुगतान प्राप्त करना है, जो अभी तक उसके खाते में नहीं भेजा गया है। जबकि उसके बाद गेहूं डालने वाले व्यक्तियों का भुगतान कर दिया गया है। वह क्रय केंद्र प्रभारी से मिला तो प्रभारी ने उससे 4200 रुपये ले लिए और कहा कि उसके खाते में एक दिन में पैसा पहुंच जाएगा, लेकिन अभी तक उसके खाते में पैसा नहीं पहुंचा है। जिस पर वह दोबारा केंद्र प्रभारी के से मिला तो प्रभारी ने कहा कि उन्हें दो हजार रुपये और दो तभी उसके खाते में पैसा जा जाएगा। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उक्त प्रभारी भड़क गया और उसे उल्टा झूठा मुकदमा में फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी से केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने और उसका गेहूं खरीद का भुगतान कराने की मांग की है। ज्ञापन पर उसके साथ ही हरनारायण, सतीश, शीलचंद्र के हस्ताक्षर हैं।