फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   चंदारी व शाहजहांपुर जाएंगी गेंहूं की चार रैक

चंदारी व शाहजहांपुर जाएंगी गेंहूं की चार रैक

Sun, 20 May 2018 03:12 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
चंदारी व शाहजहांपुर जाएंगी गेंहूं की चार रैक
चंदारी व शाहजहांपुर जाएंगी गेहूं की चार रैक
विज्ञापन


ललितपुर। जनपद में गेहूं खरीद होने से अब तक दो गेहूं एफसीआई द्वारा कानपुर के पास चंदारी भेजा जा चुका है, जबकि अब इस महीने भी चार रैक गेंहूूं और चंदारी व शाहजहांपुर भेजा जाएगा, जिसके लिए स्वीकृति भी मिल गई है। जबकि चार रैक की डिमांड और की गई है। चार रैक गेहूं जाने के बाद ही उठान की समस्या का निदान हो सकेगा। बुढ़वार व ककरुआ की गोदामें तो फुल हो गई हैं, वहीं अमरपुर में अनलोडिंग जारी है।

किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए जनपद में वर्तमान में 87 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद हो रही है। इसके तहत अब तक 13 हजार 493 किसानों से कुल 71057.29 मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है। किसानों से गेहूं खरीद के बाद क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा उक्त खरीदा गया गेहूं राज्य भंडारण निगम की गोदामों में भेजा जाता है। इसके लिए जनपद में बुढ़वार, ककरुआ, अमरपुर मंडी, गल्ला मंडी और पीसीएफ की विद्याखेत में गोदामें स्थित हैं, जहां भंडारण किया जाता है। इसके तहत बुढ़वार और ककरुआ की गोदामें फुल हो चुकी हैं। बुढ़वार स्थित राज्य भंडार केंद्र की गोदाम में 15 हजार 179 मीट्रिक टन और ककरुआ की गोदामों में पांच हजार मीट्रिक टन गेहूं रखवाया रखा गया है। जबकि, अमरपुर मंडी में गोदामें भरने के बाद अब यहां स्थित चबूतरों पर भंडारण किया जा रहा है। अमरपुर मंडी में 7500 मीट्रिक टन गेहूं भंडारण की क्षमता है, जिसके सापेक्ष अभी यहां 4402 मीट्रिक टन गेहूं भंडारण की जगह रिक्त है। वहीं, अब नवीन गल्ला मंडी में दस हजार और विघाखेत में तीन हजार मीट्रिक टन गेहूं भंडारण की क्षमता का स्थान खाली है। इस प्रकार गोदामों में अभी 17 हजार 402 मीट्रिक टन भंडारण के लिए जगह खाली है। वहीं, एफसीआई द्वारा गत महीने दो रैक गेहूं चंदारी भेजा जा चुका है, जिसके बाद से आठ रैक की डिमांड और की गई थी, इसके तहत वर्तमान में चार रैक की स्वीकृति मिल गई है, जिस पर दो रैक गेहूं चंदारी और दो रैक गेंहूं शाहजहांपुर इसी महीने के अंत तक भेजा जाएगा। एक रैक में करीबि 2500 से 2600 मीट्रिक टन गेंहूं भरा जाता है, जिसके लिए 135 से 140 ट्रक से यह गेहूं रैक तक पहुंचाया जाता है। इसके अलावा चार रैक की डिमांड और भेजी गई है। इसके शीघ्र ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। हालांकि चार रैक गेहूं गोदामों से खाली होने पर ही क्रय केंद्रों से गेहूं उठान की समस्या भी काफी हद तक निस्तारित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed