{"_id":"59f5f1c54f1c1b6a678b83d5","slug":"111509290437-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव के नामांकन स्थान घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव के नामांकन स्थान घोषित
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव के नामांकन स्थान घोषित
ललितपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, सदस्य एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्यों के पदों पर नामांकन प्रक्रिया के लिए स्थान घोषित कर दिए गए हैं। इसके अनुसार नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नवीन तहसील स्थित उपजिलाधिकारी न्यायालय कक्ष, नगर पालिका के वार्ड नंबर एक से पांच के सदस्य पद के लिए नवीन तहसील स्थित कक्ष संख्या एक में, वार्ड नंबर छह से दस के लिए नवीन तहसील में कक्ष संख्या दो, वार्ड नंबर 11 से 15 तक के सदस्य के लिए कक्ष संख्या तीन, वार्ड नंबर 16 से 20 तक के लिए कक्ष संख्या चार, वार्ड नंबर 21 से 26 के सदस्य पद के लिए नामांकन कक्ष संख्या पांच में कराया जाएगा। वहीं, तालबेहट नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तालबेहट में उपजिलाधिकारी न्यायालय कक्ष, तालबेहट में ही वार्ड संख्या एक से दस के नगर पंचायत सदस्य पद के लिए तालबेहट तहसीलदार न्यायालय कक्ष में नामांकन होंगे। इसी प्रकार नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष पद के लिए पाली स्थित उपजिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में और वार्ड संख्या एक से दस तक के सदस्य पद के लिए पाली में ही तहसील न्यायालय कक्ष में नामांकन भरे जाएंगे। यह जानकारी पंचायत और नगरीय निकाय के जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रभारी अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने दी है।