फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पाली समाचार

पाली समाचार

Tue, 17 Oct 2017 01:54 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
पाली समाचार
नीलकंठ मंदिर की बदरंग इमारत कब होगी रंगीन
विज्ञापन

पाली। पुरातत्व विभाग अपने अधीन मंदिर श्री नीलकंठेश्वर धाम में न कुछ खास विकास करता है और न ही किसी आमजन को करने देता है। ये पीड़ा है पालीवासियों की यहां आने वाले नित्य श्रद्धालुओं और सैलानियों की। लोगों के घरों से लेकर हर एक देवालय दीपावली पर्व के स्वागत में अपनी अलग छटा बिखेरने की तैयारी में जुटे हैं। कितनी ही दीपावली यहां आई और चली गईं, लेकिन पुरातत्व विभाग ने कभी इस मंदिर को रंग रोगन करने की जिम्मेदारी नहीं दिखाई । यही वजह है कि भगवान भोलेबाबा के दर्शन और फैली प्राकृतिक सुंदरता को छोड़ दे तो सबकुछ बदरंग नजर आता है ।
जिला मुख्यालय ललितपुर से पच्चीस किलोमीटर की दूरी पर कस्बा पाली के विंध्यांचल पर्वत की श्रृंखला में भगवान शिव का चंदेल कालीन शिखरविहीन नीलकंठधाम है । गर्भगृह में भगवान भोले अपने त्रिमुखी रूप में विराजमान हैं। आंगन में खुले आसमान के नीचे भोले की सवारी नन्दी की मूर्ति है। मूर्ति के दर्शन करने के बाद लोगों के मन में तमाम जिज्ञासाएं पैदा हो जाती हैं, कभी वह किसी से पूछकर तो कभी अपने अंतर्मन से पूर्ण करने में जुटा रहता है।
विज्ञापन

आस्था के साथ अपने अंदर कई रहस्यों को समाए यह मंदिर बीते कई सालों से पुरातत्व विभाग के अधीन है। इससे पहले यहां भोले बाबा के भक्त अपने तरीके से यहां विकास की इबारत लिखते थे। ऐसे अब भी बहुत भक्त है जिनकी मुंह मांगी मुराद भोलेबाबा के दरबार में पूरी हुई। मन की मुराद पूरी होने पर भक्तों के मन में भी यहां कुछ छोटा बड़ा करने का मन भी होता है, लेकिन चाहकर भी वो ऐसा नहीं कर पाते, क्योंकि मंदिर बरसों से पुरातत्व विभाग के अधीन है। इसकी अनुमति के बिना यहां से कोई एक ईंट रख या उठा नहीं सकता। लोग बताते हैं कि यहां से अनुमति मिलना नामुमकिन सा है। ऐसी ही वजहों के चलते जहां लोग मनमसोस कर रह जाते हैं, वहीं पुरातत्व विभाग आगे खड़ा नजर नहीं आता। मंदिर की मुख्य दीवारों से लेकर यहां की अन्य इमारतें जलकुंड बदरंग नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्राकृतिक जलश्रोत से बुझती है प्यास
पाली। मंदिर में आने वाले लोगों की प्यास यहां बने प्राकृतिक जलकुंड से बुझती है। बीते एक साल से यहां का नलकूप खराब पड़ा है। जलकुंड से मोटर के माध्यम से मंदिर तक पानी पहुंचाया जा रहा है । कई मौके ऐसे भी आते हैं जब जलकुंड की धार कम पड़ जाती है। ऐसे वक्त पर यहां पानी की विकराल समस्या पैदा हो जाती है।
--
नहीं मिली अनुमति
पाली। आसमान के नीचे स्थापित नन्दी मूर्ति उपेक्षा की भेंट चढ़ गई है। मान्यता है कि खंडित समझी जाने वाली मूर्ति की पूजा से पुण्य लाभ नहीं मिलता। इसके चलते लोगों ने नई नन्दी मूर्ति को स्थापित करने का मन बनाया है। विभाग से अनुमति के लिए बड़े चक्कर लगाए गए, लेकिन अब तक कोई अनुमति नहीं मिली ।
--
फोटो- 14
आकर्षक छटा नहीं बिखेर पा रहा मंदिर
आस्था का इतना बड़ा मंदिर पुरातत्व विभाग की उदासीनता के चलते अपना आकर्षक रूप नहीं बिखेर पा रहा है। शासन प्रशासन के माध्यम से पुरातत्व पर्यटन की बातें तो बड़ी बड़ी सुनने को मिलती है, लेकिन धरातल पर अब तक कुछ खास नजर नहीं आता ।
सोयंश साहू, इलेक्ट्रिकल व्यापारी
--
फोटो- 15
सूचना पट में ही सिमट गया विकास
पाली क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं है , जिन्हें तराशने की कोई बड़ी पहल नही की जा रही है । चाहें अतिशय क्षेत्र दूधई हो या फिर श्री नीलकंठ मंदिर यहां पुरातत्व विभाग ने अपना बोर्ड लगा तो दिया । लेकिन यहां मूलभूत सुविधाएं देने में फिसड्डी है ।

सत्येंद्र जैन, किराना व्यापारी
--
फोटो- 13
रंग रोगन जरूरी है
देखते ही देखते आज कई देवालय अपने आकर्षक रूप ले चुके हैं। वहीं सरकार की मेहरबानी पर चलने वाला आस्था का बड़ा उपेक्षित नजर आने लगा है । मंदिर के अंदर की दीवारें आज पूरी तरह काली पड़ चुकी हैं। जो अब अपने रंग रोगन की बाट जोह रही है । जिनका होना जरूरी है ।
राजू सेन, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed