फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   परिषदीय विद्यालयों में लगाजार उजागर हो रही अनियमिताएं व लापरवाही, नहीं आ रहा सुधार

परिषदीय विद्यालयों में लगाजार उजागर हो रही अनियमिताएं व लापरवाही, नहीं आ रहा सुधार

Fri, 13 Oct 2017 01:35 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में लगाजार उजागर हो रही अनियमिताएं व लापरवाही, नहीं आ रहा सुधार
लापरवाह अध्यापकों का काटा वेतन, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

ललितपुर। जिला प्रशासन व जिला बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार किए जा रही निरीक्षणों के बाद भी परिषदीय विद्यालयों में फैली अव्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं आ रहा है। यही कारण है हर रोक अधिकारियों द्वारा किए जा रहे निरीक्षणों में अनियमितताएं व शिक्षकों की लापरवाही सामने आ रही है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने विगत रोज विकासखंड मड़ावरा क्षेत्र के 07 प्राथमिक और 04 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 08 विद्यालयों में खामियां पाई गई थीं। आरोपी और लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्रवाई की गई है। विगत 06 अक्टूबर की दोपहर करीब 01 बजे उन्होंने प्राथमिक विद्यालय दिगवार का निरीक्षण किया था, इस दौरान विद्यालय के कुल 110 छात्रांकन के सापेक्ष 40 बच्चे उपस्थित थे और कोई भी बच्चा विद्यालय की यूनिफार्म में नहीं था। विद्यालय में अभी तक यूनिफार्म वितरण नहीं कराया गया है। इसके अलावा बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता काफी न्यून पाई गई, उन्होंने बच्चों का शैक्षिक स्तर जांचने के लिए देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम और देश कब आजाद हुआ यह भी नहीं बता सके। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के अध्यापक नियमित रुप से व समय पर नहीं आते हैं। इसके अलावा मध्यान्ह भोजन का वितरण रजिस्टर देखने पर भी बच्चों की सुख्या में हो रहा खेल भी उजागर हुआ। हर रोज उपस्थित छात्रों से दो गुनी संख्या रजिस्टर पर दर्शाई जा रही है। इस पर बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार निरंजन का वेतन रोक दिया है और यूनिफार्म वितरण होने कर स्पष्टीकरण भी तलब किया है। इसी क्रम में बीएसए ने कन्या प्राथमिक विद्यालय डोंगराखुर्द का निरीक्षण किया था। इस दौरान शिक्षामित्र अनुराधा श्रीवास्तव बिना किसी सूचना के विद्यालय में अनुपस्थित मिलीं। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति भी कम पाई गई थी। इस पर अनपुस्थित मिली शिक्षामित्र अनुराधा का मानदेय काटने का निर्देश जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालया डोंगराखुर्द का निरीक्षण किया था, जिसमें अनुपस्थित पाई गई शिक्षामित्र ममता जैन का भी मानदेय काटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया था, जहां स्थिति सामान्य मिली थी। इसके बाद बीएसए के द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय बरेजा का निरीक्षण किया गया था, इस दौरान जब बच्चों का शैक्षिक स्तर जांचा गया तो बच्चों का शैक्षिक स्तर काफी न्यून पाया गया। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक पंचमलाल से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके बाद दोपहर लगभग 02 बजे प्राथमिक विद्यालय बरेजा का निरीक्षण किया तो विद्यालय बंद पाया गया था। इस पर उन्होंने विद्यालय के पूरे स्टाफ का वेतन व मानदेय काटने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय खिरिया उबारी का निरीक्षण किया था, जिसमें समय से पहले ही बच्चों की छुट्टी की जा चुकी थी। इस दौरान विद्यालय में उपस्थित मिले सहायक अध्यापकों भरतलाल चौरसिया व बृजभूषण से स्पष्टीकरण तलब किया है और अनुपस्थित मिले प्रधानाध्यापक नदीम खां का वेतन काटने व स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं ग्राम बरौदिया के उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय दोनों का निरीक्षण किया, तो दोनों ही विद्यालय बंद पाए गए थे। ग्रामीणों के द्वारा भी स्टाफ की काफी शिकायतें की गई थी। इसके क्रम में उन्होंने दोनों विद्यालयों में कार्यरत स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed