फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   11 employees missing in training second session of voting

मतदान के द्वितीय सत्र प्रशिक्षण में गायब रहे 11 कर्मचारी

Sun, 13 Feb 2022 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
11 employees missing in training second session of voting
ललितपुर। विधानसभा निर्वाचन के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज में पीठासीन अधिकारी एवं समस्त मतदान अधिकारियों को द्वितीय सत्र के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें ग्यारह कर्मचारी अनुपस्थित रहे। दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कोरोना संक्रमितों के लिए अठारह फरवरी को फिर से प्रशिक्षण लेने और बाकी अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा सामान्य निर्वाचन के तहत पीठासीन अधिकारी एवं समस्त मतदान अधिकारियों का द्वितीय सत्र का प्रशिक्षण के दौरान शनिवार को राजकीय हाईस्कूल गौना की सहायक अध्यापक प्रीति सागर, उच्च प्राथमिक विद्यालय दिदौनिया में सहायक अध्यापक लोकेंद्र चतुर्वेदी, शिक्षामित्र मड़ावरा रुचिनायक, खशिअ बार सहायक अध्यापक कोनिका रजक, कंपोजिट मिदरवाहा खशिअ महरौनी की सहायक अध्यापक आराधना सिंह, चतुर्थश्रेणी पशु चिकित्सा विभाग कल्याणपुरा दुर्जन, हनुपुरा खशिअ बार सहायक अध्यापक स्वाति तोमर, उप्रावि लहरैन सहायक अध्यापक प्रेमलता, वर्णी कॉलेज के प्रवक्ता ओंमकार सिंह, शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय महाराजपुरा खशिअ मड़ावरा क्रांति पस्तोर और प्राथमिक विद्यालय भौंटा महरौनी की शिक्षामित्र राजाबेटी अनुपस्थित रहे, इनमें से दो कार्मिकों के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिसके संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त दोनों कार्मिक अठारह फरवरी को विकास भवन सभागार में अपनी कोविड रिपोर्ट के साथ उपस्थित होकर अनिवार्य रुप से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। इसके साथ ही अन्य अनुपस्थित कार्मिक द्वितीय प्रशिक्षण सत्र के दौरान सोलह फरवरी तक अनिवार्य रुप से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

इसके साथ ही अनुपस्थित कर्मियों का अनुपस्थित दिवस का एक दिन का वेतन रोकने के साथ-साथ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के लिए संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि संबंधित कार्यालयाध्यक्ष द्वारा तीन दिवस के भीतर प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं कराई जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में जिलाधिकारी की पहल पर गूगल फार्म पर लिया टेस्ट
पीठासीन अधिकारी एवं समस्त मतदान अधिकारियों का द्वितीय सत्र का प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह ने कहा कि पीठासीन अधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट निर्वाचन के समय अपने दायित्वों की चेक लिस्ट तैयार कर अपने कार्यों को पूर्ण करें, जिससे निर्वाचन संबंधी सभी कार्य निर्देशिका में दिए गए दिशानिर्देशों के अनुरूप पूर्ण हो सकें। ईवीएम को प्रयोग में लाने की विधि भलीभांति सीख लें। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी के अभिनव प्रयोग के अंतर्गत प्रशिक्षण में 600 कार्मिकों में से 572 कार्मिकों ने गूगल फार्म पर टेस्ट पेपर दिया। इसके साथ ही प्रशिक्षण में टीमों को सामान्य मतदान सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी केएन पांडेय, जिला प्रशिक्षण अधिकारी सलीम खान, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, जिला उद्यान अधिकारी परवेज खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed