फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मोहल्ला नेहरू नगर में गहराने लगी पेयजल की समस्या

मोहल्ला नेहरू नगर में गहराने लगी पेयजल की समस्या

Sun, 14 Apr 2019 03:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला नेहरू नगर में गहराने लगी पेयजल की समस्या
फोटो 02,03
विज्ञापन

कैप्सन-


नेहरू नगर में गहराने लगा पेयजल संकट
तीन महीने से खराब पड़े एक दर्जन हैंडपंप, जलापूर्ति भी गड़बड़ा रही
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। वार्ड नंबर एक सिद्धनपुरा के मोहल्ला नेहरू नगर में खराब हैंडपंपों की सुध नहीं लेने से पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है। यहां पाइप पेयजल आपूर्ति पहले से ही गड़बड़ाई हुई है। यदि खराब हैंडपंपों की शीघ्र मरम्मत नहीं हुई तो वार्ड में पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि मच जाएगी।
गर्मी के सीजन में वार्ड नंबर एक सिद्धनपुरा की स्थिति विकट हो जाती है। हालांकि, मंदिर के पास बोरिंग से जलापूर्ति की जाती है और मोहल्ला नेहरू नगर में गोविंद सागर बांध के पानी की आपूर्ति की जाती है। जिस क्षेत्र में बोरिंग का पानी पहुंच रहा है, वहां स्थिति कुछ ठीक है। लेकिन, नेहरू नगर में पेयजल की समस्या गहराने लगी है। यहां गोविंद सागर बांध से होने वाली आपूर्ति आएदिन बाधित हो रही है, जिससे लोगों को हैंडपंप पर ज्यादा निर्भर रहना पड़ता है। वर्तमान में गर्मी पड़ रही है, जिससे भूगर्भ जलस्तर नीचे की ओर सरकने लगा है। इस कारण हैंडपंप ज्यादा खराब होने लगे हैं।
विज्ञापन

सभासद रामवती रजक ने तीन-चार महीने से खराब चल रहे दो दर्जन हैंडपंपों की सूची नगर पालिका के माध्यम से जल संस्थान को दी थी। इनमें से कुछ ही हैंडपंप की मरम्मत हो सकी। इस समय एक दर्जन हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इससे लोगों को पेयजल जुटाना मुश्किल हो रहा है। सभासद का आरोप है कि जल संस्थान के कर्मचारी मरम्मत के उपकरणों की कमी बता रहे हैं। वार्ड में लगभग एक सप्ताह से एक भी हैंडपंप नहीं सुधरा है। मोहल्ले की पेयजल समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर नगर पालिका की बोर्ड बैठक व जल संस्थान को शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 04
कैप्सन-आशाराम रैकवार
मोहल्ले में पेयजल की समस्या किसी से छिपी नहीं है। गर्मियों के दिनों में पेयजल की समस्या गंभीर हो जाती है। माह के अंतिम सप्ताह तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मोहल्लेवासी बूंद-बूूंद पानी के लिए तरस जाएंगे। वर्तमान में 10 से 15 मिनट के लिए ही नल आ रहे हैं।
- आशाराम रैकवार

फोटो 05
कैप्सन-मीरा
मोहल्ले में चार महीने से हैंडपंप खराब पड़ा है। एक और हैंडपंप कुछ दूरी पर लगा है, जिस पर पूरा मोहल्ला पानी भरता है। जिस कारण हैंडपंप पर हमेशा भीड़ बनी रहती है। यदि खराब हैंडपंप की मरम्मत हो जाए तो पानी के लिए कुछ राहत हो जाएगी।
- मीरा

फोटो 06
कैप्सन- खुशीलाल
हैंडपंप में पानी भरपूर है, जब यह चालू था तो दूर-दूर के लोग पानी भरते थे। चार महीना पहले हैंडपंप के पाइप खराब हुए तो उसने पानी छोड़ दिया है। इससे आसपास के लोगों को पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। जल संस्थान की आपूर्ति का कोई भरोसा नहीं रहता है। कब आए और कब चले जाए? हैंडपंप से बड़ा सहारा था।
- खुशीलाल

यहां हैं हैंडपंप खराब
मोहल्ले में ध्यान सिंह यादव के पास, रामबाबू रजक के घर के पास, शेर खां के घर के पास, ज्ञानी दाऊ के घर के पास, सिद्धन मंदिर के सामने हरपाल सिंह यादव के घर के पास, सिद्धन मंदिर के सामने देव बब्बा के चबूतरा के पास, रूपनाराण रैकवार के घर के पास, कोमल अहिरवार के घर के पास, प्राइमरी स्कूल के अंदर, दीपक अहिरवार के घर के पास और कांशीराम परिहार के घर के पास हैंडपंप खराब है। सभासद रामवती का कहना है कि तीन- चार महीने से हैंडपंप खराब पड़े हैं। नगर पालिका ईओ के माध्यम से सूचना दी है। इसके बाद भी खराब हैंडपंपों की मरम्मत नहीं हो सकी।


विभिन्न वार्डों में हैंडपंप सुधारने का काम चल रहा है। यदि मोहल्ला नेहरू नगर में खराब हैंडपंप की शिकायत है तो वहां के सभासद उन्हें सीधे सूची सौंपे। हैंडपंप ठीक करा दिए जाएंगे।
- प्रवीण यादव, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed