फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   किसानों ने सीखे खेती करने के गुर

किसानों ने सीखे खेती करने के गुर

Fri, 22 Jun 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने सीखे खेती करने के गुर
किसानों ने सीखे खेती करने के गुर
विज्ञापन

पुलवारा (ललितपुर)। मिलियन फार्मर्स स्कूल के द्वारा ब्लॉक तालबेहट अंतर्गत ग्राम रजपुरा के प्राथमिक विद्यालय झूमरनाथ में गुरुवार को तीन दिवसीय किसान पाठशाला का शुभारंभ ग्राम प्रधान जयकुंवर राजा ने फीता काट कर किया। इस दौरान ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक अमित कुमार रजक ने किसानों को नवीन तकनीक का प्रयोग कर आय दोगुनी करने के बारे में जानकारी दी। पाठशाला में उन्नत फसल चक्र, प्रधानमंत्री फसल बीमा, केसीसीए कृषि रक्षा के महत्ता के साथ-साथ अनुदानों के डीबीटी, किसानों को देय सुविधाएं, बेहतर उत्पादन, उन्नत पशुपालन, मत्स्य, गन्ना, मधुमक्खी, उद्यान, रेशम, कुक्कुट, सुकर पालन करने के माध्यम से किसानों को समृद्धशाली बनाने की जानकारी दी।साथ ही किसानों को समय-समय पर मृदा परीक्षण कराने की सलाह दी गई। पाठशाला में टिकाऊ खेती, कृषि निवेशों का उचित प्रबंधन, उर्वरक, बीजए कृषि आभियांत्रिक यंत्रों, सोलर पंप, फव्वारा के माध्यम से सिंचाई करने के बारे में बताया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने नई तकनीक से किसानों को खेती करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि नई तकनीक से खेती करने से किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र सिंह बुंदेला, किसान मित्र मुन्ना राजा, कैलाश नारायण चतुर्वेदी, गोकुल प्रसाद, सियाराम कुशवाहा, बृषभान यादव के अलावा रजपुरा, बसवाहा एकंगीरपुरा के काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed