फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नगर पालिका जल्द चलाएगी अतिक्रमण हटावा अभियान, व्यापारियों के साथ की बैठक

नगर पालिका जल्द चलाएगी अतिक्रमण हटावा अभियान, व्यापारियों के साथ की बैठक

Tue, 22 May 2018 03:20 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका जल्द चलाएगी अतिक्रमण हटावा अभियान, व्यापारियों के साथ की बैठक
नगर पालिका जल्द चलाएगी अतिक्रमण हटाओं अभियान
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में बहुत जल्द ही बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर पालिका के तमाम कर्मी व स्थानीय व्यापारी शामिल रहे, लेकिन शहर के अतिक्रमण संबंधी इस बैठक में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू को आमंत्रित नहीं किया गया। इस पर अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त करने हुए इसको अधिशासी अधिकारी की खुली मनमानी कहा है। वहीं, इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार का कहना है कि जिला प्रशासन के निर्देशन पर अचानक बैठक बुलाई गई है और सभी को आमंत्रित किया गया था। धीरे-धीरे नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच बढ़ रही यह नाराजगी व मन-मिटाव कहीं न कहीं शहर के विकास में बाधा बन सकती है।


जिला उद्योग व्यापार मंडल ने रखे सुझाव
इस बैठक में जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए अपने सुझाव दिए। इसमें संगठन से सुझाव रखा कि पहले हाथ ठेला व फुटपाथी दुकानदारों को बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अतिक्रमण हटाने की शुरुआत शहर के एक छोर से की जाए, बाजरों व मुख्य मार्ग पर एक गाइड तय कर पेंट करके सीमा तय कर दी जाए। दुकानों के बाहर नालियों पर लोहे की जाली व चद्दर लगाने की अनुमति दी जाए और धूम व बारिश से बचने टीनशेड की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed