फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   1.65 crore recovery by banks, beema claim

बैंकों से होगी एक करोड़ पैसठ लाख बीमा क्लेम की रिकवरी

Sat, 28 Nov 2020 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
1.65 crore recovery by banks, beema claim
bank_1595229106.jpeg - फोटो : bank_1595229106.jpeg
ललितपुर। शासन ने बीमा क्लेम से वंचित किसानों के मामले में बैंकों पर शिकंजा कस दिया है। वर्ष 2018 में अतिवृष्टि से बर्बाद हुई खरीफ की फसल में बैंक की गलती से 4235 किसानों को बीमा क्लेम नहीं मिल पाया था। अब इस मामले में बैंकों से एक करोड़ पैसठ लाख रुपये की रिकवरी की तैयारी शुरू हो गई है। इससे छूटे किसानों में क्लेम मिलने की उम्मीद जाग गई है।
विज्ञापन

किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। जिससे तमाम किसानों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पात्रों को योजनाओं का लाभ पाने के लिए विभागों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई जगहों पर उनहें आश्वासन देकर टरकराया जा रहा है तो कहीं उन्हें कर्मियों की दुत्कार भी झेलनी पड़ रही है। ऐसा ही कुछ हाल वर्ष 2018 की बर्बाद खरीफ फसल से प्रभावित किसानों का भी है। बैंकों की गलती से कई किसान बीमा क्लेम नहीं पा सके हैं। वर्ष 2018 में खरीफ फसल अधिक बारिश होने से खेतों में ही खराब हो गई थी। इस दौरान बीमित किसानों को नष्ट फसल का बीमा क्लेम भुगतान किया गया। लेकिन, प्रीमियम राशि कटने के बाद भी बैंकों की गलती से 4235 किसानों का डाटा बीमा कंपनी के पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाया। इससे यह किसान क्लेम पाने से वंचित रह गए।
विज्ञापन

हालांकि, किसानों संगठनों के प्रयास से वंचित किसानों को क्लेम मिलने की उम्मीद जग गई है। किसान संगठनों की मांग पर जिला प्रशासन ने शासन को पत्राचार किया। जिस पर वंचित 4235 किसानों की बीमा क्लेम राशि एक करोड़ पैसठ लाख रुपये तय की गई। इस राशि को बैैंकों से लिए जाने के लिए रिकवरी करने के निर्देश दिए हैं। अब वर्ष 2018 के छूटे किसानों को क्लेम बैंकों से दिया जाएगा। जिसकी कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। अब किसानों को शीघ्र ही बीमा क्लेम मिलने की आस जाग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वर्ष 2018 में खरीफ की नष्ट फसल के बीमा से वंचित 4235 किसानों को बैंकों से एक करोड़ पैसठ लाख रुपये की रिकवरी बैंक से करने के आदेश हो गए हैं। अब बैंकों को ही किसानों को बीमा क्लेम देना होगा।
- संतोष कुमार सविता, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed